फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girls students strike to late night in Punjab university

आधी रात को पंजाब यूनिवर्सिटी में मचा बवाल, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर तोड़फोड़, वीसी हाउस घेरा

Fri, 02 Nov 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
girls students strike to late night in Punjab university
प्रदर्शन करती छात्राएं

गर्ल्स हॉस्टल 24 घंटे खोलने समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब विश्वविद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार देर रात वाइस चांसलर राज कुमार के आवास पर हल्ला बोल दिया। स्टूडेंट्स ने तीन सुरक्षा घेरे तोड़ डाले लेकिन चौथे और आखिरी घेरे पर पुलिस स्टूडेंट्स के सामने खड़ी हो गई और अंदर घुसने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और स्टूडेंट्स में जमकर बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। 

विज्ञापन


इससे पहले छात्राओं ने हॉस्टल नंबर एक और दो के बाहर बैरियर और गेट की चेन भी तोड़ दी। इसके बाद दोनों हॉस्टल के गेट तोड़ने की कोशिश भी की, जिस पर सुरक्षाकर्मियों को गेट खोलने पड़े। इसके बाद हॉस्टल के हर कमरे का दरवाजा खटखटाकर सभी लड़कियों को प्रदर्शनकारी छात्राएं बाहर ले आईं। फिर वीसी आवास की ओर कूच कर दिया। 

विज्ञापन

girls students strike to late night in Punjab university
पुलिस और छात्राओं में धक्का मुक्की
वे वीसी आवास के सामने धरने पर बैठ गईं। इस दौरान डीएसडब्ल्यू ईमैनुअल नाहर भी मौके पर पहुंचे। छात्राओं ने उनसे मांगे मानने की शर्त पर धरना खत्म करने की बात कही। इस पर उन्होंने सोमवार तक का समय मांगा लेकिन छात्राओं ने मना कर दिया। बाद में स्टूडेंट्स वीसी दफ्तर के सामने से उठकर गर्ल्स हास्टल नंबर 3 के बाहर धरना देने लगे।

छात्राओं के दो गुट भिड़े, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर तोड़फोड़ 

girls students strike to late night in Punjab university
पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू के अधिकांश छात्र संगठन गुरुवार को एक मंच पर आ गए। गर्ल्स हॉस्टल तीन के बाहर एकत्रित हुए और आंदोलन रणनीति बनाते हुए हॉस्टल नंबर पांच में पहुंचे और जबरन गेट खुलवाया। यहां गेट का कुंडा भी तोड़ डाला। यहां सभी लड़कियों के कमरों में जाकर छात्राओं को कारवां में शामिल किया। इसके बाद गर्ल्स हॉस्टल नंबर सात पर धावा बोला और यहां से भी गेट खुलाकर छात्राओं को साथ लिया और नारे लगाते हुए छात्र-छात्राएं हॉस्टल नंबर एक पहुंचे। 
विज्ञापन

girls students strike to late night in Punjab university
मांगों को लेकर प्रदर्शन करती छात्राएं
यहां एमए की छात्रा गीता व लक्की ने छात्राओं के प्रोटेस्ट का विरोध किया तो हंगामा तेज हो गया। छात्राओं के दोनों गुट भिड़ गए। छात्राओं का उग्र प्रदर्शन देख हॉस्टल नंबर एक का गेट बंद कर दिया गया। यहां छात्राओं ने हाथ व पैर गेट पर मारे तो दरवाजे में दरार आ गई। यहां लगी चेन को भी तोड़ दिया। मामला ज्यादा बिगड़ने लगा तो पुलिस को बुला लिया गया। इसके बाद विद्यार्थी हॉस्टल नंबर दो की ओर बढ़े। यहां भी छात्राओं के दो गुटों में खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान वहां रखे गमले भी टूट गए। पुलिस ने यहां भी पहुंचकर मामला शांत कराया। हालांकि अभी भी प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed