{"_id":"585fb54d4f1c1b8a40eeafba","slug":"girls-celebrate-new-year-with-beer-bottle-and-snack-in-classroom-at-karnal-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लासरूम में लड़कियों के बैग से मिली ऐसी चीज, देख टीचर्स के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासरूम में लड़कियों के बैग से मिली ऐसी चीज, देख टीचर्स के होश उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
क्लासरूम में लड़कियों के बैग से मिली बीयर की बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासरूम में लड़कियों के बैग की तलाशी ली गई तो उनमें से ऐसी चीजें मिली, देखकर सभी टीचर्स और प्रिंसीपल के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के करनाल का है।
घरौंडा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की एक कक्षा में तीन लड़कियों के बैग से बीयर की बोतलें, नमकीन और गिलास बरामद हुई। स्कूल प्रबंधन ने यह सामान अपने कब्जे में ले लिया और लड़कियों के परिजनों को जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नये साल का जश्न मनाने के लिए यह किया है। कक्षा की अन्य लड़कियों को बदबू महसूस हुई तो उन्होंने टीचर को इस मामले की शिकायत की। बीईओ ने लड़कियों के बैग से बीयर की बोतलें मिलने की पुष्टि की है।

परिजनों को बुलाकर बताई हरकत
स्कूल गर्ल
घरौंडा के खंड शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को स्कूल में उस समय हंगामा मच गया, जब छात्राओं ने बताया कि उनकी कक्षा की तीन लड़कियों ने बीयर पी है और उनके बैग में भी बोतल हैं।
क्लास टीचर के साथ-साथ प्रिंसिपल भूपेश कुमारी समेत अन्य स्टाफ क्लास में पहुंचा और छात्राओं के बैग चेक किये तो वे भी चौंक गए। प्रिंसिपल ने उन्हें जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। उसके बाद लड़कियों के परिजनों को बुलाया गया और इस हरकत की जानकारी दी।
हम तो हाफ डे की छुट्टी पर थे
स्कूल प्रिंसिपल भूपेश कुमारी का मोबाइल नंबर नोट रिचेबल रहा तो अध्यापक शेर सिंह ने बताया कि वह तो हाफ डे की छुट्टी पर थे, इसलिए उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने लड़कियों के बैग चेकनहीं किये थे।
इस बारे में प्रिंसिपल ही कुछ बता सकती हैं। उधर, जब स्कूल के क्लर्क राकेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि वह भी हाफ डे की छुट्टी पर था।