फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl filed a petition against haryana government

इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया तो हाईकोर्ट पहुंच गई लड़की, जानें क्या है ये मामला

Tue, 13 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 girl filed a petition against haryana government
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
हरियाणा में क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा पास करने के बाद भी साक्षात्कार के लिए न बुलाने पर अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया हैं।
विज्ञापन


सोनीपत निवासी दीपशिखा ने एडवोकेट मजलिश खान और अफजल हुसैन के माध्यम से याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उसने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित 964 क्लर्क भर्ती परीक्षा में भाग लिया और लिखित परीक्षा पास भी कर ली थी।
विज्ञापन


 इसके बाद भी उसे साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। उसने जब  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से संपर्क किया तो बताया गया कि वह दस्तावेज की जांच के लिए नहीं आई, इसलिए उसे साक्षात्कार में भाग लेने के इजाजत नही दीं जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने बताया कि आयोग की ओर से उसे दस्तावेज की जांच के लिए कोई पत्र या बुलावा नहीं आया। इस संबंध में उसने मांग पत्र के माध्यम से आयोग के समक्ष यह मांग भी रखी कि उसे जब इस बात की जानकारी ही नहीं की दस्तावेज की कब जांच की गई तो वह कैसे इस कार्य के लिए आयोग के कार्यालय आती। 

न तो उसे कोई पत्र और न ही कोई सूचना आयोग ने दी। ऐसे में उसका क्या कसूर है। वह आयोग के निर्देश पर दस्तावेज की जांच के लिए तैयार है। वकील मजलिस खान ने कोर्ट को बताया कि याची की मांग का आयोग पर कोई असर नहीं हुआ और आयोग ने उसे साक्षात्कार में भाग लेने की इजाजत नहीं दी। 


खान ने कोर्ट से आग्रह किया कि वह याचिकाकर्ता को साक्षात्कार में भाग लेने की इजाजत दे। हाईकोर्ट ने याची के वकील का पक्ष सुनने के बाद सभी प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर एक अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed