फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl died during stunt in Amritsar of Punjab

Punjab News: बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, युवती का सिर धड़ से हुआ अलग, अमृतसर में खौफनाक हादसा

Sun, 23 Jul 2023 10:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

छेहरटा थाना प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहा था।

विज्ञापन
Girl died during stunt in Amritsar of Punjab
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के छेहरटा के नारायणगढ़ इलाका में शनिवार की रात करीब 1:45 बजे स्टंट के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पीछे बैठी युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। गुमानपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक गलत तरीके से स्टंट कर बीआरटीएस की ग्रिल से टकरा दी। छेहरटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुमानपुरा निवासी पलकप्रीत कौर अपने गांव के ही लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से नारायणगढ़ की तरफ आ रही थी। मध्यरात्रि करीब पौने दो बजे गुरप्रीत सिंह युवती को पीछे बैठा कर तेज रफ्तार में स्टंट करने लगा। तेज रफ्तार बाइक सीधे बीआरटीएस की ग्रिल से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


युवती भी उछाल कर सीधे ग्रिल से टकरा गई। इस दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी जान चली गई। चालक गुरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। छेहरटा थाना प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed