फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl child killed and 7 injured in fatehabad due to roof collapse

फतेहाबाद में बारिश का कहर, छत गिरने से एक बच्ची की मौत, सात अन्य घायल

Wed, 19 Jun 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टूकलां (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टूकलां (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl child killed and 7 injured in fatehabad due to roof collapse
सांकेतिक तस्वीर

जिले के तीन गांवों भट्टू, भूना और अलीका में मंगलवार सुबह बारिश के कारण तीन मकानों की छत ढह गई। इसके चलते भट्टूकलां में एक परिवार की सात साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं। मलबे में दबे घायलों को लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला और भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


मृतक बच्ची की पहचान मोहिनी के रूप में हुई है जो भट्टूकलां में ननिहाल में आई हुई थी। घायलों में नीतू (32) पुत्री दर्शन सिंह, मंजू (20) पुत्री अशोक कुमार, मेसर देवी (60) पत्नी दर्शन सिंह निवासी भट्टूकलां, आरती (7) पुत्री नाहर सिंह निवासी नांगल तथा आयना (7) व पूजा (10) पुत्री रामसिंह तथा अजय (10) पुत्र पवन कुमार निवासी गालड़ शामिल हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर भूना में इसी तरह की अन्य घटना में सुबह नौ बजे करीब एक बुजुर्ग रामधारी के घायल होने की सूचना है। रतिया के गांव अलीका में भी छत गिरी, जिससे घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed