केंद्र का तोहफा, हरियाणा में बनेंगे 4 नेशनल हाइवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने हरियाणा को चार नेशनल हाईवे (एनएच) की सौगात दी है। इन पर 3136 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी केंद्रीय सड़क, परिवहन और जहाज रानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से प्रदेश सरकार की कमी के कारण पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे को फोर लेन बनाने का काम लटका हुआ है। इस हाईवे को बनाने के लिए 2011 में टेंडर जारी किया गया था। वन और वन्य प्राणी विभाग ने इसको क्लीयरेंस नहीं दी।
डेढ़ साल के बाद वन विभाग से एनओसी मिली जबकि वन्य प्राणी विभाग से अब तक एनओसी नहीं मिली है। इस कारण पुराना टेंडर खत्म हो गया है, अब नए सिरे से जारी होगा।
इस पर 1136 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि इस नेशनल हाईवे की स्थिति काफी खराब है। जब तक क्लीयरेंस व टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और फोर लेन बनाने का काम शुरू होगा तक तक इसकी रिपेयर की जाएगी।
राज्य का मंत्री होने का पहला तोहफा हरियाणा को
मंत्री गुज्जर ने बुधवार को ही निर्देश दिए कि इस नेशनल हाईवे की फौरन रिपेयर की जाए। रिपेयर पर 52 करोड़ खर्च होंगे। बुधवार से ही रिपेयर की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अपने राज्य का मंत्री होने का पहला तोहफा हरियाणा को मिला है।
उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की सड़कों के लिए केंद्र से अधिक धन मुहैया कराएंगे। अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे पर 850 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे को भी चार लेन बनाया जाएगा। इस पर 850 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस समय यह एनएच सिंगल है।
इसकी लंबे अरसे से चाल लेन बनाने की मांग है। मंत्री ने कहा कि पिंजौर-बद्दी नेशनल हाईवे की हालत भी खराब है। इस सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा। इस पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने घोषणा की कि अंबाला-साहा-शाहबाद सड़क फिलहाल स्टेट रोड है।
इसे नेशनल हाईवे घोषित किया जाएगा। इस सड़क को भी फोर लेन बनाया जाएगा। इस पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क पर फिलहाल यातायात काफी है। फोर लेन बनने के बाद यातायात सुगम होगा।