फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Giani Raghbir Singh takes over as Jathedar of Sri Akal Takht Sahib

Amritsar News: ज्ञानी रघबीर सिंह ने संभाला जत्थेदार का पदभार, बोले- सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 22 Jun 2023 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त को 4 साल 244 दिन के बाद स्थायी जत्थेदार मिला है। इससे पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह यह पद संभाल रहे थे। उनके पास तख्त श्री दमदमा साहिब का जिम्मा भी है। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Giani Raghbir Singh takes over as Jathedar of Sri Akal Takht Sahib
ज्ञानी रघबीर सिंह ने संभाला श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का पद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार सिंह ज्ञानी रघबीर सिंह ने गुरुवार को पंथक परंपराओं के अनुसार पदभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्री अकाल तख्त पर हुए ताजपोशी कार्यक्रम में कई सिख संगठनों के पदाधिकारी व सिख बुद्धिजीवी भी पहुंचे। यहां उन्हें पगड़ी पहनाने की रस्म निभाई गई।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि श्री अकाल तख्त को 4 साल 244 दिन के बाद स्थायी जत्थेदार मिला है। इससे पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह यह पद संभाल रहे थे। उनके पास तख्त श्री दमदमा साहिब का जिम्मा भी है। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया गया था। अब वह सिर्फ श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


रघबीर सिंह की पगड़ी रस्म के दौरान श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह भी मौजूद रहे। विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और तख्तों के पूर्व जत्थेदारों ने रघबीर सिंह को पगड़ी और सिरोपे भेंट किए। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की नियुक्ति के संबंध में पारित प्रस्ताव पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के रूप में ज्ञानी रघबीर सिंह के नाम की घोषणा की। ज्ञानी रघबीर सिंह ने पूरे सिख पंथ का धन्यवाद किया और कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की महान सेवा उन्हें गुरु साहिब की कृपा से मिली है। इसके बाद ज्ञानी रघबीर सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया।

दाढ़ी पर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय

कार्यभार संभालने के बाद रघबीर सिंह ने कहा कि वे सिख पंथ के सभी समूहों और संगठनों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। पंथ अलग-अगल मुद्दों पर बंट गया है। सभी को एक साथ लाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में लाया गया सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा में दाढ़ी के संबंध में की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने पंजाब सरकार पर एसजीपीसी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए संगत को सचेत रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed