{"_id":"6a6bbe4d26e062b7b409f89d","slug":"gharial-rescued-from-rajasthan-to-be-released-into-the-beas-river-chandigarh-news-c-71-1-mli1017-145414-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राजस्थान से घड़ियाल रेस्क्यू, ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राजस्थान से घड़ियाल रेस्क्यू, ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा
विज्ञापन
जीरकपुर। राजस्थान के जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर से रेस्क्यू किए गए 12 फीट से अधिक लंबे वयस्क घड़ियाल को पुनर्वास और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जीरकपुर स्थित छतबीड़ चिड़ियाघर लाया गया है। वन विभाग ने बताया कि स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों की निगरानी के बाद इसे पंजाब के ब्यास नदी संरक्षण रिजर्व में छोड़ा जाएगा।
घड़ियाल की पहली सूचना 14 मार्च को मिली थी। इसके बाद राजस्थान और पंजाब के वन विभागों ने करीब पांच महीने तक उसकी निगरानी की। तेज जल प्रवाह के कारण कई बार अभियान टालना पड़ा लेकिन 27 जुलाई को मोहनगढ़ माइनर से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग के अनुसार, ब्यास नदी संरक्षण रिजर्व में इससे पहले भी 94 किशोर घड़ियाल छोड़े जा चुके हैं।