{"_id":"12c8e86fb26de07a170a9b4e746f4a9d","slug":"generator-muffler-to-fall-into-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मफलर जेनरेटर में फंसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मफलर जेनरेटर में फंसने से युवक की मौत
अमर उजाला मोहाली
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-82 में शनिवार को 21 वर्षीय एक युवक का मफलर जेनरेटर में फंस गया। जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पानीपत के गांव रजापुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। मृतक सड़क निर्माण करने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। सोहाना पुलिस ने मृतक के चाचा के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। घटना सुबह सुबह 7 बजे के करीब की है। जब पवन जनरेटर बंद करने के लिए उठा।
इसी बीच अचानक उसका मफलर जेनरेटर के पंखे में फंस गया। जब तक कोई उसे बचाने पहुंचता उसकी मौत हो चुकी थी।