फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General trains will not run on Delhi-Rohtak rail route yet

RTI में खुलासा: दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर अभी नहीं चलेंगी सामान्य गाड़ियां, किराये में राहत भी नहीं

Wed, 13 Jul 2022 11:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 11:49 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड के अधिकारी विकास वत्स द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यात्री विशेष ट्रेनों की जगह सामान्य यात्री सेवाएं चलाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर अभी कुछ विशेष प्रकार की गाड़ियां चल रही हैं जिनमें न्यूनतम किराया 30 रुपये ही है।

विज्ञापन
General trains will not run on Delhi-Rohtak rail route yet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-रोहतक-जींद-भिवानी रेलमार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेलवे अभी न तो सामान्य किराया लागू करेगा और ना ही सामान्य सवारी गाड़ी का संचालन करेगा। रेलवे ने सामान्य किराया व सामान्य सवारी गाड़ियों के संचालन के लिए मना कर दिया है। इससे रेल यात्रियों में हताशा का माहौल है। रेलवे ने यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक सूचना में दी है। रेल यात्रियों ने रेल विभाग से सामान्य सवारी गाड़ियों के शीघ्र संचालन की मांग की है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाड़ा ने जन सूचना अधिकार के तहत रेल गाड़ियों व किराये से संबंधित कुछ जानकारी रेल विभाग से मांगी थी। छह जुलाई 2022 को उत्तर रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक/एफओआईएस ने जन सूचना अधिकार कानून-2005 के तहत दी गई जानकारी में बताया कि गाड़ियों का रद्द, पुनः संचालन, नई गाड़ियों का संचालन व विस्तार इत्यादि नीतिगत विषय है। 
विज्ञापन


प्रधान कार्यालय एवं रेलवे बोर्ड द्वारा यह नीतिगत फैसला सुनिश्चित किया जाता है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी विकास वत्स द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यात्री विशेष ट्रेनों की जगह सामान्य यात्री सेवाएं चलाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर अभी कुछ विशेष प्रकार की गाड़ियां चल रही हैं जिनमें न्यूनतम किराया 30 रुपये ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी मिलते ही यात्रियों में रोष है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि समिति की ओर से शीघ्र ही कोविड 23 मार्च 2020 से पहले की तरह सामान्य रूप से सवारी व सभी गाड़ियों के पुनःसंचालन के लिए मांग की जाएगी। इसके लिए समिति की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


हाडा ने कहा कि सवारी गाड़ियों में किराया वाजिब होने की वजह आर्थिक रूप से कमजोर लाखों लोगों को गुजारा करने में मदद मिलती थी लेकिन अब थोड़ी सी दूरी के लिए कम से कम 30 रुपये किराया देना पड़ रहा है। जिस कारण ऐसे लोगों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed