{"_id":"5880d28d4f1c1be232efdf98","slug":"gen-jj-singh-on-captain-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन जवाब दें कि उनके पाकिस्तान के लोगों के साथ क्या संबंध हैं?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैप्टन जवाब दें कि उनके पाकिस्तान के लोगों के साथ क्या संबंध हैं?'
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर और जेजे सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की हाट सीट पटियाला शहरी से मुकाबला तीखा होता जा रहा है। अब अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पर्सनल अटैक किया है। वीरवार को यहां जारी बयान में जनरल सिंह ने कहा है कि कैप्टन जवाब दें कि उनके पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों के साथ क्या संबंध हैं।
जनरल सिंह ने कहा कि यह जाति मामला नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा के साथ जुड़ा मुद्दा है। ऐसे नेता देश के नौजवानों के रोल माडल क्या बनेंगे, जिनका निजी जीवन ही सवालों में घिरा हो। उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों को कैप्टन जैसे ऐशप्रस्त राजनेताओं से सुचेत रहना चाहिए।
जनरल सिंह ने खुलासा किया कि 1947 में भारत-पाक बटवारे के समय रिफ्यूजी लोगों को शरण देने की शेखियां मारने वाले कैप्टन व इनके महाराजा परिवार ने कुछ नहीं किया था। बल्कि उस समय अपना सब कुछ पाकिस्तान में लुटाकर भारत आने वाले लोगों की मदद कामनवेल्थ मुल्कों ने की थी। कैप्टन जवाब दें कि उन्होंने कामनवेल्थ मुल्कों समेत ब्रिटिश राज के पास जो फंड आए, उसको कहां-कहां खर्चा।