{"_id":"584afd3f4f1c1be67244b185","slug":"geeta-jayanti-at-brahmsarovar-baba-ramdev-on-note-bandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर हंसते हुए रामदेव बोले- हम तो पहले ही कैश से लेस हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर हंसते हुए रामदेव बोले- हम तो पहले ही कैश से लेस हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पहुंचे बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव गीता जयंती में आए तो उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने नोटबंदी के सवाल पर भी जवाब दिए। प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी और कैश लेस योजना पर हुए सवाल का स्वामी रामदेव ने हंसते हुए जवाब दिया कि हम तो वैसे ही कैश लेस हैं।
वे शुक्रवार को श्री जयराम विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर चल रही श्री भागवत पुराण की कथा श्रवण करने पहुंचे थे।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से अपनी तथा भारत की नई तस्वीर बना सकते हैं।
उन्होंने गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती आयोजन को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो विश्व की विशिष्ट हस्तियों से मिलते हैं तो गीता भेंट करते हैं।
विज्ञापन
योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण युवाओं के लिए आदर्श हैं। युवाओं को भगवान श्री कृष्ण की प्रेरणा से ज्ञान से परिपूर्ण और प्रतिभावान होना चाहिए। युवा मेहनती बनें व कर्मशील बनें। युवा अपने कर्मों को धर्म मान कर कर्तव्य का पालन करें। यह विचार स्वामी रामदेव ने व्यक्त किए।

युवाओं को मेहनती व कर्मशील बनने का किया आह्वान
कुरुक्षेत्र पहुंचे बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने गीता जयंती बारे कहा कि भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से गीता तो जीवन जीने का संदेश है। इस में पूरे महाभारत के उपदेश हैं। स्वामी रामदेव ने जहां अपनी स्मृति बारे कहा कि यह तो बड़ी जोरदार है, क्योंकि वो आलोम विलोम करते हैं। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा देशभर में किए जा रहे समाज हित तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
उन्होंने दो दिन से अभिनेता रणबीर के साथ वीडियो वायरल होने के बारे में कहा कि उन्हें रणबीर के बारे में पता था।उसने डांस करने के लिए कहा तो मैंने कहा कि हमें डांस नहीं आता है। हमें तो ठोकना आता है। स्वामी रामदेव ने बताया उन्होंने रणबीर की उठा बैठक कर उठा लिया था। उन्होंने बताया कि योग में ही ताकत है। भोग में नहीं।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, के के कौशिक, डी के गुप्ता, के के गर्ग, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, डा. नरेंद्र पाल गुप्ता, डा. पवन गोयल, राजेश सिंगला, विलायती राम नरूला, सुभाष नरूला, प्रमोद कौशिक, शशि जैन, गोपाल पाली, हरि सिंह, ए डी भारद्वाज, सुनील गौरी, सुमेंदर शास्त्री, संगीता शर्मा, सन्तोष यादव, विवेक गुप्ता, राजेन्द्र सिंगला, रणबीर भारद्वाज, डा. श्री कृष्ण शर्मा इत्यादि भी मौजूद थे ।