फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters sitting on hunger strike in Bathinda Central Jail

Punjab : बठिंडा जेल में TV नहीं लगी तो भूख हड़ताल पर गैंगस्टर, बोले- जब तक मांग पूरी नहीं होगी कुछ नहीं खाएंगे

Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
सार

गैंगस्टरों का कहना है कि उन्हें जेल के नियमानुसार सुविधाएं नहीं दी जा रहीं।  उनका कहना है कि ऐसा कर जेल प्रशासन उनके अधिकार छीन रहा है। कैदियों ने जेल अधिकारियों से उन्हें अपने खर्च पर टीवी लगवाने की मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन
Gangsters sitting on hunger strike in Bathinda Central Jail
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्वासन के बाद भी बठिंडा जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में टीवी न लगने से नाराज गैंगस्टरों ने दोबारा भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं गैंगस्टरों की भूख हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की विशेष टीम की ड्यूटी जेल में लगाई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश भर के कई गैंगस्टरों को बठिंडा केंद्रीय जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। जेल में एलईडी समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कुछ गैंगस्टरों ने दूसरी बार शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। गैंगस्टरों ने रविवार को भी जेल में भोजन नहीं किया। गैंगस्टरों ने एलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, वे कुछ नहीं खाएंगे। 
विज्ञापन


गैंगस्टर की मांग है कि घर पर बात करने के लिए मोबाइल की अनुमति दी जाए। उन्हें सुबह से शाम तक हर वक्त अलग सेल में रखा जाता है लेकिन अब उन्हें आम कैदियों की तरह जेल में घूमने दिया जाए, इसलिए उन्हें जेल में सामान्य कैदियों और हवालातियों की तरह सुविधाएं पाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टरों का कहना है कि उन्हें जेल के नियमानुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि ऐसा कर जेल प्रशासन उनके अधिकार छीन रहा है। कैदियों ने जेल अधिकारियों से उन्हें अपने खर्च पर टीवी लगवाने की मंजूरी मांगी है। यह भी कहा कि अगर कोई कैदी इस सुविधा का दुरुपयोग करे तो उससे सुविधा वापस ले ली जाए।

50 खूंखार गैंगस्टर बंद हैं

उल्लेखनीय है कि 50 कुख्तात गैंगस्टर बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। कुछ समय पहले तक गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई भी इसी जेल में था। मगर उसे अब गुजरात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है। करीब 20 दिन पहले भी गैंगस्टर भूख हड़ताल पर चले गए थे लेकिन उस वक्त एडीसी के आश्वासन के बाद वे मान गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed