फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster Vicky Gonder praises Badal, slams Amarinder

गैंगस्टर विक्की गौंडर ने FB पर की पूर्व सीएम की तारीफ, कैप्टन पर वादाखिलाफी का आरोप

Fri, 22 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 22 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
gangster Vicky Gonder praises Badal, slams Amarinder
most wanted gangster Vicky Gonder
नाभा जेल ब्रेक कर फरार हुए गैंगस्टर विक्की गौंडर ने बुधवार को सुबह करीब 11 बजकर 47 मिनट पर सोशल मीडिया पर अपनी फेसबुक आईडी में एक पोस्ट डालकर पंजाब की राजनीति में खलबली मचा दी। पोस्ट में गौंडर ने सरकार और कैप्टन पर तीखा हमला किया। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कैप्टन से अच्छा इंसान बताते हुए बठिंडा एनकाउंटर में मारे गए प्रभदीप की पत्नी एवरीन की मदद की मांग की है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर विक्की गौंडर की पोस्ट में सबसे पहले गौंडर ने लिखा कि और कोई उसकी पोस्ट को पढे़ न पढे़ लेकिन मीडिया वाले जरूर पढे़ं। इसके बाद लिखा है कि मुझे नहीं पता कि मुझे यह सब बोलना चाहिए कि नहीं। लेकिन जो पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने प्रभदीप का एनकाउंटर किया है, उसका दुख है।
विज्ञापन


चाहे प्रभदीप और एवरीन मेरे कुछ नहीं लगते। उसने लिखा कि पुलिस ने अपने आकाओं को खुुश करने के लिए प्रभदीप का झूठा मुकाबला बनाकर एनकाउंटर कर दिया। मुझे लगता था कि पंजाब पुलिस में कुछ ऐसे अफसर भी हैं, जिनकी इंसानियत जिंदा है। जो सच के साथ खडे़ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

gangster Vicky Gonder praises Badal, slams Amarinder
most wanted gangster Vicky Gonder
बादल को सत श्री अकाल, कहा-करता हूं रिस्पेक्ट
कैप्टन व सरकार पर तीखा हमला करने बाद गौंडर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल एक रिस्पेक्टेड इंसान हैं। सत श्री अकाल आ सर आप को, प्लीज मेरी आप से प्रार्थना है कि आप प्रभदीप की पत्नी एवरीन को इंसाफ दिलाएं।

सर मैं आप की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं, मुझे उमीद है कि आप उसे बनता इंसाफ दिलाएंगे। गैंगस्टर की ओर से इस तरह फेसबुक पर कैप्टन व सरकार पर तीखा हमला बोलने के मामले में विरोधी पार्टियों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले सरकारें खुद गैंगस्टर पालती थी। अब गैंगस्टर ही उन्हें आंखे दिखाने लगे हैं।

कैप्टन को कहा, मुझे नहीं पता किसने इन्हें सीएम बनाया
इस बाद गौंडर ने लिखा है कि अब दूसरे नंबर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की बात कर लो, मुझे नहीं पता इनको सीएम किसने बनाया है, पर जिस हिसाब से इनके राज में यह सब हो रहा है उस हिसाब से तो सीएम पार्षद बनने के लायक भी नहीं है।

gangster Vicky Gonder praises Badal, slams Amarinder
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पक्ष में खड़ा हुआ गौंडर
गौंडर ने कहा कि कैप्टन सरकार बनने से पहले बड़ी बैठकें कर कहते थे कि महिलाओं को इंसाफ व उनका हक मिलेगा। उसने प्रभदीप की पत्नी के बारे में लिखा कि यह है तुम्हारी सरकार के वादे, कि वो इंसाफ के लिए अकेली दर दर भटक रही है और उसके साथ कोई नहीं है।

फिर करने लगा नेता जैसी बयानबाजी
गौंडर ने इसके बाद पोस्ट पर लिखा कि अगर कैप्टन तुम कुछ नहीं कर सकते तो झूठे वादे करना बंद कर दो। इसके बाद गौंडर ने सीरियल वाइज लिखा है कि कैप्टन ने चुनाव से पहले कहा था कि मेरी सरकार आने पर वह हर घर में नौकरी देंगे, सब को समार्ट फोन मिलेंगे, बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये होगी, कच्चे घर पक्के होंगे। किसानों का कर्जा माफ होगा।

गौंडर ने लिखा है कि अभी तक किसानों की खुदकुशियां नहीं रुकीं। उसने कहा कि मैं लोगों पर हैरान हूं कि ऐसे नेताओं को लोग वोट कैसे देते हैं, इनकी तो परेड होनी चाहिए। गौंडर ने पोस्ट में गालियों का प्रयोग किया है। उसने कहा कि कैप्टन चुनाव से पहले वादा करते थे कि प्रदेश में नशा बंद करवा दिया जाएगा पर आए दिन नशे की खबर देखने को मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed