{"_id":"629a1b86b4d0353f53126e78","slug":"gangster-jaggu-bhagwanpuria-and-amit-dagar-filed-petition-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों में खौफ: हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, जेल से बाहर लाने पर बुलेट प्रूफ वाहन और बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टरों में खौफ: हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, जेल से बाहर लाने पर बुलेट प्रूफ वाहन और बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की अपील
Fri, 03 Jun 2022 08:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:04 PM IST
सार
गत वर्ष युवा अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के आरोपी गैंगस्टर अमित कुमार डागर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अमित डागर इस समय जेल में है और उस पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टरों के बीच डर का माहौल बन गया है और उन्होंने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगानी आरंभ कर दी है। गुरुवार को लॉरेंस बिश्नोई की याचिका खारिज होने के बाद अब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और अमित डागर ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट इन याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया की मां ने एडवोकेट मनदीप कौशिक के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। याचिका में अपील की गई है कि अगर जग्गू भगवानपुरिया को पूछताछ के लिए जेल से बाहर लाया जाए तो उसे बुलेट प्रूफ जैकेट पहना कर और बुलेट प्रूफ कार में ही लाया जाए।
विज्ञापन
याची ने कहा कि उसके बेटे के विरोधी गैंगस्टर उस पर हमला कर सकते हैं इसके साथ ही इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पंजाब पुलिस याची के बेटे का एनकाउंटर कर दे। याची ने कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के मामले में जब पुलिस को कामयाबी नहीं मिली तो याची के बेटे को इस मामले में फंसा दिया गया था। याची ने बताया कि उसके बेटे पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें वह जल्द ही बरी हो जाएगा। याची ने कहा कि उसका बेटा जांच में शामिल होने को तैयार है।
विज्ञापन
गत वर्ष युवा अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के आरोपी गैंगस्टर अमित कुमार डागर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अमित डागर इस समय जेल में है और उस पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित डागर ने याचिका में अपील की है कि उसे जेल से बाहर जांच के लिए या अदालत में पेश करने ले जाते समय बुलेट प्रूफ जैकेट और बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल करने का पंजाब सरकार को आदेश दिया जाए। इसके साथ ही जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चि करने का निर्देश जारी करने की भी हाईकोर्ट से अपील की है। इन दोनों याचिकाओं पर हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।