फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepu jail arrested Sunday back side police line

गैंगस्टर दीपू के तीनों साथी जेल भेजे गए, रविवार को सेक्टर 26 की पुलिस लाइन की पिछली तरफ से पकड़े गए थे आरोपी

Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gangster Deepu jail arrested Sunday back side police line
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की पिछली तरफ से पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुए गैंगस्टर दीपू के तीनों साथियों का चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल (यूएसए), दो कट्टा व छह कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को क्राइम ब्रांच ने सूचना पर सेक्टर-26 की पुलिस लाइन के पिछली तरफ बापूधाम कॉलोनी से संत कबीर मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने बोलेनो कार (नं. सीएच-121टी-1552) को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने रुकने के बजाय फरार होने की कोशिश की लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहाली के सेक्टर-66 निवासी सुमित (25), मोहाली के गांव धुराली निवासी सरबजीत सिंह (25) और मनिंदर सिंह उर्फ मैनी (27) को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान सुमित के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं जबकि सरबजीत व मनिंदर सिंह के पास से एक-एक कट्टा व एक-एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी गैंगस्टर दीपू बनूड़ गैंग के सक्रिय सदस्य है। आरोपी चंडीगढ़ में रंजिश के चलते किसी युवक को मारने आए थे। टीम की जांच में यह भी सामने आया था कि आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ मैनी के खिलाफ पंजाब और चंडीगढ़ में विभिन्न धाराओं में कुल पांच मामले दर्ज है जबकि सुमित के खिलाफ पंजाब में लूट, आर्म्स एक्ट समेत दंगा का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed