{"_id":"0167a8d87ccf2e9269120da5c6c5487a","slug":"gangs-of-ghosts-movie-promotion-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ में भूत डराएंगे नहीं सिर्फ हंसाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ में भूत डराएंगे नहीं सिर्फ हंसाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अपनी फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ के प्रमोशन के लिए सेक्टर 17 के एक होटल में फिल्म कास्ट के साथ पहुंचे।
सतीश ने कहा कि बहुत लोग मुझसे यह सवाल करते है कि मैं इतने हास्य से भरपूर किरदार निभाता हूं लेकिन कोई हास्य फिल्म का निर्देशन क्यों नहीं करता। इसलिए एक हास्य फिल्म का मन हुआ तो यह फिल्म बनाने की सोची।
यह एक बांग्ला फिल्म ‘भूतर भाभीश्यात’ फिल्म से प्रेरित है। जिसे मुंबई, गुजरात और बैंकाक में शूट किया है। फिल्म में बहुत सारे भूत एक ही घर में रहते हैं। लेकिन इस बीच वहां एक आदमी रहने आता है और जल्द ही इस घर पर एक बिल्डर की नजर पड़ती है। वह घर को तोड़कर अपनी एक नई इमारत खड़ी करना चाहता है, जिससे भूत डर जाते है और कई तरह की हरकतें करते हैं।
प्रमोशन में मौजूद अनुपम ने अपने किरदारपर कहा कि वह फिल्म में एक भूत का किरदार निभा रहे हैं। जो एक नए रंग में नजर आएंगे। फिल्म में मैं अपने दांतों को बाहर की तरफ निकाल कर बात कर रहा हूं, इस तरह से बात करने से बहुत से शब्द साफ नहीं निकलते, जिन्हें सुनकर हंसी भी आती है। फिल्म में माही गिल एक पुराने जमाने की अदाकार की आत्मा का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
माही ने बताया कि फिल्म के बारे में जब सुना तो बहुत हैरानी हुई। पहले तो कभी कॉमेडी फिल्में की नहीं तो यह पहली बार था कि कॉमेडी करूं। फिल्म में किरदार के अनुरूप ढलने के लिए मीना कुमारी, नूतन जैसी अभिनेत्रियों की वीडियो को काफी देखा।
फिल्म के लीड हीरो शरमन जोशी ने फिल्म के बारे में बताया कि इस फिल्म में मेरी एक लेखक की भूमिका है जो स्ट्रगल कर रहा है और अपनी एक कहानी के लिए इन भूतों के बीच फंस गया है।
21 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ एक और हॉरर फिल्म रागनी एमएमएस पार्ट-2 रिलीज हो रही है। इस बारे में सतीश कौशिक ने कहा की हमारी फिल्म अलग है इसमें भूत डराएंगे नहीं सिर्फ हंसाएंगे।
अनुपम खेर ने मुस्कराते हुए बात को आगे बढ़ाया और कहा कि बाकी के सीन को टक्कर देने के लिए मैंने भी एक बाथ सीन दिया है।