फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang stealing vehicles busted, coming from Firozpur by train and stealing vehicles in Chandigarh, two criminals caught

Chandigarh News: गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फिरोजपुर से ट्रेन से आकर चंडीगढ़ में चुराते गाड़ियां, दो शातिर काबू

Fri, 20 Oct 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing vehicles busted, coming from Firozpur by train and stealing vehicles in Chandigarh, two criminals caught
चंडीगढ़। अपराध शाखा की टीम ने गाड़ियां चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके दो शातिरों को पुलिस ने काबू किया है। वह नशे की लत को पूरा करने के लिए फिराेजपुर से ट्रेन में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में गाड़ियां और मोटरसाइकिलें चुराते थे और फिरोजपुर ले जाकर कबाड़ी को सस्ते में बेच देते थे। शातिर ट्रेन में आते वक्त मोबाइल नहीं लाते थे ताकि इनकी लोकेशन ट्रेस न हो। इनमें राजबीर सिंह उर्फ राजा और सुरेश सिंह उर्फ अजय शामिल हैं। इनके अलावा एक कबाड़ी जगसीर सिंह को भी काबू किया गया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से कुल 10 चोरी के वाहन बरामद हुए हैं, जिनसे सेक्टर- 39 थाने में चोरी का एक, मनीमाजरा में दर्ज आठ और पिंजौर में दर्ज एक वाहन चोरी का मामला सुलझाया गया है। पकड़ा गया राजबीर 22 वर्ष का है और फिरोजपुर का रहने वाला है। वह पहले भी वाहन चोरी के तीन मामलों में पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। वहीं 19 वर्ष का सुरेश और कबाड़ी जगसीर सिंह 31 वर्ष भी फिरोजपुर में ही रहते हैं। पूछताछ में सामने आया है कि राजबीर और सुरेश मास्टर की से वाहनों के ताले को खोलते थे। इन्होंने सभी चोरियां इसी साल की हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-40सी के ध्रुव भारद्वाज ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई 9/10 जुलाई की रात को उनके घर के बाहर से हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल चुरा ले गया। बीते 15 जुलाई को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल ने बताया कि उनकी टीम को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि फिरोजपुर के रहने वाले दो नशेड़ी वाहन चोरी के अपराध में संलिप्त हैं और मलोया में घूम रहे हैं। ऐसे में अपराध शाखा इंस्पेक्टर अशोक कुमार और उनकी टीम ने राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से दोनों को हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल समेत दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 12 वाहन चुराए थे
अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों का रिमांड लिया गया था, जिसमें इन्होंने कबूला कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे, जिसके बाद उन्हें फिरोजपुर के एक कबाड़ी को सस्ते दाम में बेच देते थे। बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र से 10 से 12 वाहन चुराए थे। पुलिस ने राजबीर सिंह का आगामी दो दिन का रिमांड लिया है और सुरेश तथा जगसीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी के चार बुलेट मोटरसाइकिल, एक मारुति कार, एक स्विफ्ट कार, एक आल्टो कार के पार्ट, एक होंडा सिटी कार और उसकी आरसी बरामद की है। वहीं, कबाड़ी जगसीर ने चोरी की होंडा सिटी और ऑल्टो कार को पहले ही पुर्जा-पुर्जा कर दिया था। इन दोनों में से सिर्फ ऑल्टो कार के पार्ट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed