फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gandasian walked into two groups, five injured

दो गुटों में चली गंडासियां, पांच घायल

Tue, 30 Sep 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दो गुटों में शाम के समय जमकर गंडासियां, लाठियां और हॉकियां चलीं। दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


कस्बे के रोशनपुरा रोड पर हुए इस घटनाक्रम से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और ये हालात देख कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए।

घायलों को उनके परिजनों ने कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। इस झड़प में जख्मी हुए लोगों के नाम संजीव कुमार, कुलदीप नैन तथा दूसरे गुट के बलजिंद्र सिंह, बलजीत सिंह और नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

पांचों एक ही कुनबे से संबंधित बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते रविवार को दोनों गुट रोशनपुर रोड पर आमने-सामने आ डटे।

दोनों गुटों के बीच जमकर गंडासियां, लाठियां व बिंडे चले। खूनी संघर्ष को देखते हुए कुछ दुकानदार दुकानें भी बंद करके चले गए। वारदात में दोनों गुटों के पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का बयान लेने गए एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कोई भी घायल बयान देने के काबिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मंगलवार को घायलों की हालत सुधरने पर ही उनके बयान लेने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed