फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gajendra Shekhawat said the people of the country will make Modi the PM for the third time

Punjab News: गजेंद्र शेखावत बोले- सितारे की तरह चमक रहा भारत, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाएगी देश की जनता

Sun, 31 Dec 2023 11:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार में लोगों को योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। वहीं भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म हुई है। किसानों के खाते में सीधे रकम जा रही है। आज विश्व पटल पर भारत का नाम सितारे की तरह चमक रहा है।  

विज्ञापन
Gajendra Shekhawat said the people of the country will make Modi the PM for the third time
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। भाजपा की प्रदेश सचिव दामन थिंद बाजवा के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की हर संभावना को समाप्त किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बाद देश की प्रगति व उन्नति की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। मोदी के नेतृत्व में देश की जनता तक शौचालय, बिजली, पानी, एलपीजी गैस, आयुष्मान बीमा योजना पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने भाजपा वर्करों से आह्वान किया कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करें। इस संघर्ष को भी आजादी की लड़ाई के संघर्ष के बराबर माना जा सकता है। किसानों को सीधा उनके बैंक खाते में आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये जरूरतमंदों को जनकल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनके घरों तक कैंप लगाए जा रहे हैं। भाजपा वर्कर इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के नक्शे पर सितारे की तरह चमक रहा भारत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोग भलाई स्कीमों का लाभ हर आम नागरिक को दिया जाना चाहिए। दुनिया के नक्शे पर सितारे की तरह भारत चमक रहा है। 

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोग भलाई योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक भी की। शेखावत ने कहा कि आम लोगों को लोग भलाई स्कीमों का लाभ देना यकीनी बनाया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत कि कोई भी आम नागरिक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। हर आम नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जनता नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करने के बाद एम्स का दौरा किया। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों के साथ बैठक कर अस्पताल में दी जा रही सेहत सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed