फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaganjeet Bhullar won Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament

Chandigarh: गगनजीत भुल्लर ने जीता जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट, मिला 22 लाख का इनाम

Sun, 16 Oct 2022 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

गगनजीत भुल्लर जैसे ही विजेता बने उनके करीबी दोस्तों ने शैम्पेन उन पर डालकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर गगनजीत भुल्लर का परिवार भी वहां मौजूद रहा। उनकी मां सर्बजीत कौर, पत्नी नरीना भुल्लर और बेटी फसीदा भुल्लर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Gaganjeet Bhullar won Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament
गोल्फ ट्राफी के साथ गगनजीत भुल्लर और उनकी पत्नी-बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के रहने वाले गगनजीत भुल्लर ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट को जीत लिया है। उन्हें विजेता ट्राफी के साथ 22 लाख रुपये का इनाम भी मिला।  रविवार को आखिरी राउंड का मुकाबला खेला गया।

विज्ञापन


होल नंबर 18 पर विजेता घोषित किया जाना था। इस होल के लिए बंगलुरु के चिंगारप्पा, शहर के करणदीप कोचर और गगनजीत भुल्लर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीनों खिताब के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए थे। भुल्लर ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए समझदारी वाला शॉट लगाते हुए गेंद होल के अंदर डालकर विजेता बने।
विज्ञापन


भुल्लर जैसे ही विजेता बने उनके करीबी दोस्तों ने शैम्पेन उन पर डालकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर गगनजीत भुल्लर का परिवार भी वहां मौजूद रहा। उनकी मां सर्बजीत कौर, पत्नी नरीना भुल्लर और बेटी फसीदा भुल्लर भी मौजूद रहीं। टूर्नामेंट में देश के बेहतरीन प्रोफेशनल गोल्फर्स ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed