फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Funeral of Professer gurdayal singh is in jaito

प्रो. गुरदयाल सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, नम आखों से दी विदाई

Thu, 18 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जैतो (फरीदकोट)
अमर उजाला ब्यूरो, जैतो (फरीदकोट) Updated Thu, 18 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Funeral of Professer gurdayal singh is in jaito
प्रो. गुरदयाल सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार - फोटो : Amar ujala
ज्ञानपीठ तथा पद्मश्री जैसे अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार प्रोफेसर गुरदयाल सिंह (83) का वीरवार को राम बाग में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रदेश भर से पहुंचे राजनीतिक, प्रशासनिक व साहित्यक शख्सियतों ने इस महान साहित्यकार को नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन


पजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने हथियार उलटाकर और हवाई फायर करके सलामी भी दी। प्रोफेसर गुरदयाल सिंह का मंगलवार को बीमारी से निधन हुआ था। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी व एसएसपी दर्शन सिंह मान ने प्रो. गुरदयाल सिंह की पर्थिक देह पर फूल मालाएं चढ़ाईं।
विज्ञापन


भाषा विभाग पंजाब की तरफ से बलतेज सिंह ने उन्हें नमन किया। इससे पहले उनके आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा में भारतीय किसान यूनियन और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए और प्रोफेसर गुरदयाल सिंह अमर रहे के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी की वजह से मंगलवार को हुआ था पंजाबी साहित्यकार का निधन

Funeral of Professer gurdayal singh is in jaito
प्रो. गुरदयाल सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार - फोटो : Amar ujala
मुखाग्नि की रस्म उनके बेटे रविंदर सिंह राही, पौते गुरविंदर सिंह व सुखप्रीत सिंह ने निभाई। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी बलवंत कौर, फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, पीपीसीसी महासचिव पवन गोयल, विधायक जोगिंदर सिंह, पूर्व सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं, पूर्व विधायक हरदेव अर्शी, पंजाबी साहित्य अकादमी के महासचिव डॉ. सुरजीत सिंह, केंद्रीय लेखक सभा के प्रधान लाभ सिंह खीवा, पूर्व प्रधान व साहित्यकार बलदेव सिंह सड़कनामा आदि सहित प्रदेश भर से साहित्यकार व साहित्य प्रेमी शामिल हुए। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग 21 अगस्त को स्थानीय गुरुद्वारा गंगसर साहिब में डाला जाएगा। 

गौरतलब है कि प्रो. गुरदयाल सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 16 अगस्त को बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। साहित्य के साथ साथ पंजाब व पंजाबियत से संबंधित मामलों पर वे अच्छी पकड़ रखते थे और उनके लेख गरीब वर्ग के किसान व मजदूरों की हालत पर केंद्रित होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed