फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   funeral of mother and daughters, mourning

मां-बेटियों की सजी चिता, वजह बना पिता, रोया पूरा गांव

Fri, 10 Jul 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 10 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
funeral of mother and daughters, mourning

भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला व उसकी दो बेटियों को अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले डबवाली के गांव खुईयां मलकाना के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला व उसकी दो बेटियों के शव वीरवार को बाद दोपहर करीब 4 बजे जैसे ही गांव सप्पांवाली में पहुंचे तो पूरा गांव बिलख पड़ा।

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों का करुण क्रंदन लोगों का सीना चीर रहा था। इसके बाद बेहद गमगीन माहौल में मृतका सहित उसकी दोनों बेटियों को अंतिम विदाई दी गई।

तीनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मृतका के ससुराल गांव भावदीन से भी कई लोग गांव सप्पांवाली में पहुंचे।

पति से तंग आकर की थी बेटियों संग खुदकुशी

funeral of mother and daughters, mourning

शाम को जैसे ही तीनों के शवों को श्मशान भूमि की ओर ले जाया जाने लगा तो उनके बिमला के परिजनों का करुण रुदन लोगों का सीना चीर रहा था।

गांव की शिवपुरी में दो नाबालिग बेटियों को रीति रिवाज से दफनाया गया जबकि बिमला देवी को मुखागिभन दी गई। गांव सप्पांवाली सहित आसपास के गांवों के लोगों ने भी बिमला की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी।


मूलरूप से गांव सप्पांवाली निवासी तोताराम माली की बेटी बिमला देवी गांव भावदीन में विवाहित थी और अपने पति राजिंद्र कुमार से अनबन से तंग आकर उसने मंगलवार सुबह भाखड़ा नहर में अपनी दोनों बेटियों से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

कल वीरवार को तीनों के शव बरामद हो गए। जिन्हें बाद दोपहर डबवाली से अबोहर के गांव सप्पांवाली लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed