{"_id":"57b46eab4f1c1bd0586eb3b6","slug":"fruad-lady-swindler-before-honeymoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शातिर दुल्हन: 8 शादियां, 8 दूल्हे, सुहागरात से पहले ठगती और भाग जाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर दुल्हन: 8 शादियां, 8 दूल्हे, सुहागरात से पहले ठगती और भाग जाती
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
नकली शादी कर लाखों ठगने वाला गिरोह काबू
- फोटो : डेमो फोटो
अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डॉली की कहानी रियल में सामने आ गई है। एक शातिर दुल्हन ने 8 शादियां रचाईं, लेकिन किसी के घर एक रात नहीं रूकी। मामला, पंजाब के फिरोजपुर जिले का है।
पुलिस ने हरियाणा के भोलेभाले कई लोगों की लड़कियों से शादी करवा उनसे लाखों रुपये की ठगी मारने वाले गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त गिरोह के सदस्य घर में ही दूल्हा-दुल्हन को वरमाला पहनाकर शादी करवा देते थे और दुल्हन को रास्ते से ही भगाकर ले आते थे। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हरियाणा के भोलेभाले कई लोगों की लड़कियों से शादी करवा उनसे लाखों रुपये की ठगी मारने वाले गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त गिरोह के सदस्य घर में ही दूल्हा-दुल्हन को वरमाला पहनाकर शादी करवा देते थे और दुल्हन को रास्ते से ही भगाकर ले आते थे। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
हरियाणा के कई भोलेभाले लोगों को बनाया अपना शिकार
शातिर दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित कर्मवीर पुत्र शेर सिंह वासी नीमली जिला भवानी (हरियाणा) ने टेलीफोन पर बताया कि राहुल पुत्र बलाम, बलाम व भाग वासी कोठी राय साहिब दाखली सूबा काहन चंद थाना सदर फिरोजपुर ने उससे डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी आरती नाम की लड़की से करवाई थी। सिविल अस्पताल फिरोजपुर के साथ ही एक घर में आरोपियों ने पंद्रह जनवरी 2016 आरती और कर्मवीर के गले में वरमाला डालकर शादी करवा दी थी। इसके बदले में आरोपियों ने कर्मवीर से डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
घर में ही दूल्हे-दुल्हन की करवा देते थे शादी
marriage
- फोटो : amar ujala
कर्मवीर ने बताया कि जब कार में बैठाकर आरती को हरियाणा लेकर जा रहे थे कि रास्ते में चाय पीने के लिए रुके, तो आरोपी कार मोड़कर आरती को फिरोजपुर ले आए। जब वो लोग आरती को लेने के लिए उसके घर गए तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। आरती ने कहा कि वे राहुल के पास जाएं उसने उनके साथ ठगी की है। जब राहुल के पास गए तो उसने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। कर्मवीर ने बताया कि अकेले मेरे साथ ठगी नहीं मारी उनके चार और साथियों के साथ भी ऐसा ही किया है।
सात-आठ लोगों से शादी कराने के नाम पर मारी ठगी
विवाह
- फोटो : marriage
उधर, एएसआई निशान सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह ने सात-आठ लोगों से शादी कराने के नाम पर ठगी मारी है। ये लोग शादी कराने के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ ही चले जाते हैं। रास्ते में जब कहीं चाय-पानी पीने के लिए रुकते हैं तो वहीं से दुल्हन को अपने साथ भगाकर ले जाते हैं। ऐसे कई मामले उक्त गिरोह के सदस्यों ने किए हैं। गिरोह के लोगों की तलाश की जा रही है।