फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Friendship Day: Laxman helped friends during lockdown

चंडीगढ़: लॉकडाउन में काम हुआ ठप तो खड़ा हुआ आर्थिक संकट, लक्ष्मण ने मदद कर निभाई दोस्ती

Sun, 01 Aug 2021 11:22 AM IST
ajay kumar मोनिका नागर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
मोनिका नागर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Aug 2021 11:22 AM IST
सार

आज दुनिया भर में लोग मित्रता दिवस मना रहे हैं। ऐसे में आपको चंडीगढ़ के ऐसे दो दोस्तों की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने संकट काल में दोस्ती निभा मिसाल पेश की। 

विज्ञापन
Friendship Day: Laxman helped friends during lockdown
अपने दोस्त विक्की के साथ लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सच्चे मित्र नसीब वालों को मिलते हैं। बचपन के दोस्तों की बात ही कुछ और है। बेशक परिस्थितिवश वह कुछ समय के लिए दूर हो जाए लेकिन जरूरत पड़ने पर कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं। कुछ ऐसी ही दोस्ती है विक्की और लक्ष्मण की। सेक्टर- 25 निवासी विक्की ऑटो चलाते हैं। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान शहर के सारे ऑटो बंद कर दिए गए थे। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। पिछले साल मई महीने में विक्की की पत्नी गर्भवती थी। 16 मई को तबीयत खराब होने पर उसे सेक्टर-22 स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान विक्की बहुत खुश था लेकिन अंदर ही अंदर उसे पैसों की चिंता सता रही थी। ऐसे में उसने अपने जानकारों को फोन किया लेकिन सहायता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


तभी उसे अपने बचपन के दोस्त लक्ष्मण का ख्याल आया। दोनों का बचपन साथ में बीता था लेकिन शादी के बाद काफी समय से मिल नहीं पाए थे। ऐसे समय में विक्की को अपने दोस्त लक्ष्मण की याद आई। विक्की ने कई सालों बाद लक्ष्मण को फोन किया और परिस्थिति के बारे में बताया। लक्ष्मण बिना देर किए सेक्टर-22 अस्पताल पहुंचा और अपने दोस्त की पैसे से सहायता की और साथ ही दोस्त को पिता बनने की बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed