फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Friend kills GM in multinational company with sharp weapon

Chandigarh News: दोस्त ने तेजधार हथियार से की मल्टीनेशनल कंपनी में जीएम की हत्या

Sun, 07 Apr 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Friend kills GM in multinational company with sharp weapon
खरड़/चंडीगढ़। सन्नी एनक्लेव की एकता कॉलोनी में शुक्रवार रात 27 वर्षीय युवती की उसी के दोस्त ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान एकता के रूप में हुई है, जो यूएसए बेस्ड एक मल्टीनेशनल कंपनी में जनरल मैनेजर (जीएम) थी। हत्या कर भाग रहे आरोपी की कार शाहपुर मारकंडा (हरियाणा) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें आरोपी अनस कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खरड़ पुलिस ने आरोपी अनस के के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकता पुत्री स्वर्गीय सुरिंदर कुमार सन्नी एनक्लेव की एकता कॉलोनी के मकान नंबर 2485-बी में अपनी मां परमजीत और छोटे भाई रोहित और भाभी के साथ रहती थी। वर्ष 2020 में एकता के पिता का निधन हो गया था। एकता का बड़ा भाई सुखचैन सिंह चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। सुखचैन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई के ससुराल गांव ज्यूहेड़ी (मोहाली) में धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उनका परिवार वहां गया हुआ था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे एकता के ऑफिस की छुट्टी होने पर उनकी उससे बात हुई थी। उन्होंने उसे भी धार्मिक कार्यक्रम में गांव ज्यूहेड़ी आने के लिए कहा लेकिन एकता ने कहा कि वह रात को अपने घर पर ही रुकेगी।
विज्ञापन

रात लगभग डेढ़ बजे घर एकता ने पहुंचकर उन्हें फोन किया और बताया कि वह घर पहुंच गई है। शनिवार सुबह उन्हें शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) से एक व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि उनकी कार का वहां एक्सीडेंट हुआ है। सुखचैन ने फोन करने वाले से पूछा कि कार को कोई लड़की चला रही थी क्या?, तो उसने बताया कि कार एक युवक चला रहा था और वह बेसुध है। सुखचैन ने बताया कि उस कार को एकता चलाती थी और कार उसके छोटे भाई रोहित के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की जेब से बरामद पहचानपत्र से उसकी पहचान अनस कुरैशी के रूप में हुई। सुखचैन ने इसके बाद एकता को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस उन्हें शक हुआ। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर एकता को देखने के लिए कहा। पड़ोसी घर पहुंचे तो घर खुला हुआ था लेकिन आवाज देने पर एकता ने कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसी जब ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो एकता बेड से नीचे गिरी हुई थी और खून से लथपथ थी। उसकी सांसे भी नहीं चल रहीं थीं। सूचना पर सुखचैन और उनका परिवार आनन-फानन गांव ज्यूहेड़ी से निकला और सुबह लगभग 9 बजे घर पहुंचा, फिर पुलिस को सूचना दी।
सुखचैन ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक युवक रात लगभग ढाई बजे एकता के आने के कुछ देर बाद उनके घर में दाखिल होता नजर आया और सुबह लगभग पांच बजे जब वह घर से निकलता तो उसके हाथ में शराब की बोतलें थीं जो कि उनके घर में पड़ी हुईं थीं, क्योंकि कुछ समय पहले ही उनके छोटे भाई का विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि घर में पड़ी शराब को भी युवक एकता की गाड़ी में रखकर साथ ले गया।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अनस कुरैशी एकता का करीबी दोस्त था और उसका उसके घर पर भी आना-जाना था। इस बारे में एकता के परिजनों को भी पता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एकता के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।


कोट
सुबह करीब साढ़े नौ बजे हत्याकांड की जानकारी मिली। पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव के इंचार्ज चरण सिंह समेत पुलिस पार्टी ने वारदात स्थल की जांच की। आरोपी युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके होश में आने पर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। - कर्ण सिंह संधू, डीएसपी सिटी-1, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed