फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   french president francios hollande chandigarh visit

समुद्री जहाज सी दिखने वाली विस देख ओलांद रह गए दंग

Sun, 24 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
french president francios hollande chandigarh visit

कैपिटल कांप्लेक्स में पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा का गेट और आर्किटेक्चर वर्क देख राष्ट्रपति ओलांद इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गेट के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाई। हाथ मिलाते हुए राष्ट्रपति ओलांद ने प्रधानमंत्री को गले लगा लिया।

विज्ञापन


समुद्री जहाज जैसी दिखने वाली विधानसभा का यह वही गेट है जिसे फ्रांस से मंगवाया गया था और कार्बूजिए ने इसे खुद अपने हाथ से पेंट किया था। दोनों नेताओं को विधानसभा की खासियत बताई गई। ठीक 3.21 मिनट पर राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार में उनके साथ सवार होकर कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ओलांद को फ्रेंच में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का ब्रेन कहे जाने वाले कैपिटल कांप्लेक्स की जानकारी दी गई। टावर ऑफ शेडो के सामने गाड़ी से उतरने के बाद दोनों नेता विधानसभा के सामने पैदल पहुंचे। इसके बाद वापस टावर ऑफ शेडो केसामने भी दोनों ने फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों और यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव ने राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी का कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचने पर स्वागत किया।

इंडो-फ्रेंच कनेक्शन को दिखाने के लिए दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज कांप्लेक्स में लगाए गए। भंगड़े और ढोल की थाप पर दोनों नेताओं का कांप्लेक्स में जोरदार स्वागत किया गया। 3.37 मिनट पर दोनों नेता यहां से गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी के लिए रवाना हुए।

नहीं गए ओपन हैंड मॉन्यूमेंट देखने
कयास यह लग रहे थे कि दोनों नेता ओपन हैंड मॉन्यूमेंट देखने जाएंगे और आते हुए हाईकोर्ट बिल्डिंग भी देखेंगे। इसके लिए दोनों जगह तैयारियां भी की गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा से सीधे म्यूजियम निकल गए।


बंदर को देख फ्रेंच मीडिया हुआ आश्चर्यचकित
दोनों नेताओं के पहुंचने से कुछ समय पहले विधानसभा के गेट पर बंदर अठखेलियां मारता दिखा तो फ्रेंच मीडिया यह देख आश्चर्यचकित रह गया। कुछ ने यह दृश्य अपने कैमरों में कैद भी किया। वीवीआईपी मेहमानों केआने पर बंदर दौबारा आकर मुश्किल न बढ़ाए। इसके लिए सुरक्षाकर्मी बंदर को वहां से भगाने केलिए तैनात हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed