फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Wi-Fi facility available at community centers

बड़ी खुशखबरी: कम्युनिटी सेंटरों में मिलेगी मुफ्त Wi-Fi की सुविधा

Mon, 10 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Free Wi-Fi facility available at community centers
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ में जल्द ही वाईफाई जोन बनाए जाएंगे, इनमें से कुछ स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इनमें सामुदायिक केंद्रों को भी शामिल किया जाएगा, जहां पर रेजिडेंट्स को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। यह बात नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने रविवार को सेक्टर-28 के कम्युनिटी सेंटर की नई बनी पहली मंजिल के उद्घाटन समारोह में कही। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 90 किमी के साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य का काम जल्द शुरू होने वाला है, जो पर्यावरण के लिए ठीक होगा। इससे ट्रैफिक जाम की दिक्कत भी दूर होगी। समारोह में कमिश्नर ने कहा कि इसे साफ रखने की जिम्मेवारी भी लोकल रेजिडेंट्स की है। शहर में जो भी नए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण हो रहा है उनमें नई हाई क्वालिटी की सुविधा दी जा रही है। शहर के जो पुराने कम्युनिटी सेंटर हैं उनकी इमारत को खूबसूरत करके उनका विस्तार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वार्ड पार्षद दवेंद्र सिंह बबला ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर के रेनोवेंशन पर 67 लाख रुपये का खर्चा आया है। ग्राउंड फ्लोर में जिम हाल भी है। इस मौके पर पूर्व मेयर राज बाला मलिक, पार्षद शीला फूल सिंह, गुरबख्श रावत, हीरा नेगी, रविंदर कौर, चंद्रवती शुक्ल, कमला शर्मा, शिप्रा बंसल, महेश इंद्र सिद्ध, शक्ति प्रकाश देव शाली भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed