फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free treatment in mobile medical unit

मोबाइल मेडिकल यूनिट में मिलेगा मुफ्त इलाज

Mon, 30 Nov 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
free treatment in mobile medical unit

मोबाइल मेडिकल यूनिट में अब पूरी तरह मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें ओपीडी से लेकर जांच तक शामिल हैं। इनकी कोई फीस नहीं देनी होगी, क्योंकि सरकार ने इन पर यूजर्स चार्जेज खत्म करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि सरकार ने मोबाइल मेडिकल यूनिट और मिनी मोबाइल मेडिकल यूनिट में दी जाने वाली सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त कर दी हैं। जिनमें ओपीडी, लैब टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी और दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


पहले ओपीडी के लिए पर्ची फीस और लैब टेस्ट के लिए निर्धारित फीस अदा करनी पड़ती थी। अब इन सभी सेवाओं को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में सालाना करीब चार लाख लोग एमएमयू की सुविधा का लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 24 मोबाइल मेडिकल यूनिट और सात मिनी मोबाइल मेडिकल यूनिट चल रही हैं, जो करीब दस हजार गांवों को कवर करती हैं। इनमें सालाना एक लाख से ज्यादा लैब टेस्ट और दस लाख से ज्यादा एक्स-रे और ईसीजी किए जाते हैं।

मोबाइल मेडिकल यूनिट को चलाने का मकसद दूरदराज इलाकों के लोगों को उनके घरों पर सेहत सुविधा मुहैया कराना है। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग जो सेहत केंद्रों तक इलाज के लिए नहीं जा सकते हैं, उन्हें घर बैठे ही इलाज की सुविधा दी जाती है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, नर्स, रेडियोग्राफर, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्पर और ड्राइवर होता है। विन्नी महाजन ने बताया कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में पहले ही मुफ्त डिलिवरी की सुविधा दी जा रही है।


गर्भवती महिला के आने-जाने, इलाज व दवाओं का खर्च सरकार उठाती है। इसी तरह एक साल तक के सभी बच्चों और पांच साल तक की लड़कियों का इलाज मुफ्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed