{"_id":"6f4202e2c123427498732d3512a6e6ec","slug":"free-tablet-for-sc-student-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार तकनीकी पाठ्यक्रमों के डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त कंप्यूटर टेबलेट देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि टेबलेट के माध्यम से बच्चों को क्लास से बाहर पढ़ने और सीखने में मदद मिलेगी।
तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इससे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी हासिल करने में आसानी होगी और उन्हें तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टेबलेट राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा या केंद्रीय अथवा राज्य अधिनियम के अधीन या इसी के अंतर्गत स्थापित विश्वविद्यालयों या डीम्ड यूनिवर्सिटी के तकनीकी पाठ्यक्रमों समेत एआईसीटीई द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त या निजी बहुतकनीकी संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, एमबीए, एमसीए, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट कॉलेजों के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एससी विद्यार्थी हैं पात्र
उन्होंने बताया कि तकनीकी पाठ्यक्रमों के डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के अनुसूचित जाति के ऐसे विद्यार्थी मुफ्त कंप्यूटर टेबलेट लेने के पात्र होंगे, जिनके पास आधार नंबर होगा।
ये टेबलेट हॉरट्रोन के माध्यम से दिए जाएंगे। राज्य में तकनीकी पाठ्यक्रमों में वर्तमान समय में नामांकित अनुसूचित जाति के लगभग 45 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे।
वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान पहले वर्ष में इसकी लागत लगभग 18 करोड़ रुपये होगी। इसके बाद, ये केवल प्रथम वर्ष के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।