{"_id":"3edeebda10fe932931932eef6fd6ebdf","slug":"free-injections-to-pragnent-ladies-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: गर्भवती महिलाओं को मुफ्त लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: गर्भवती महिलाओं को मुफ्त लगेंगे टीके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में नवजात शिशुओं और बच्चों को टीबी, पीलिया, हेपेटाइटिस बी, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, खसरा और जापानी बुखार जैसी आठ बीमारियों से बचाने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से निशुल्क टीकाकरण सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में टीका रोधी बीमारियों से होने वाली शिशु मृत्यु दर और रुग्णता की दर में कमी लाने का सबसे प्रभावशाली तरीका टीकाकरण है। इसलिये विभाग राज्य में टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा ने घर-घर में होने वाले और नियमित टीकाकरण की मॉनिटरिंग के लिए तीव्र नियमित टीकाकरण निगरानी शुरू की है।
इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तथा राष्ट्रीय पोलियो निगरानी कार्यक्रम (एनपीएसपी) के सहयोग से 52 इम्युनाइजेशन फील्ड वॉलेंटियर (आईएफवी) को एक्सटर्नल मॉनिटर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन