{"_id":"5b6534814f1c1bee748b7bbf","slug":"fraud-travel-agents-shots-boys-in-bangluru-forests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर ले जाते हैं बंगलूरू के जंगलों में और मार देते थे गोली, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर ले जाते हैं बंगलूरू के जंगलों में और मार देते थे गोली, जानिए मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Stressed Boy
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश ले जाने के नाम पर बंगलूरू के जंगलों में ले जाकर शूट करने का मामला सामने आया है। किसी तरह चंगुल से छूटकर लौटे युवक ने किए दिल दहलाने वाले खुलासे। बंगलूरू से बदमाश एजेंटों के चंगुल से छूटकर आए गुरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, गांव काहनेके ने बरनाला आकर एसपी-एच शरणजीत सिंह के आफिस में यह जानकारी दी।
शुक्रवार को एसपी-एच शरणजीत सिंह के आफिस में पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी गांव काहनेके जिला बरनाला ने बताया कि उसे कनाडा भेजने का लालच देकर सुखप्रीत सिंह ठीकरीवाला और उसके साथियों ने उससे 25 लाख रुपये लिए और दिल्ली से फ्लाइट लेकर बंगलूरू में उतार दिया। जहां इनके गिरोह के लोग उसे बंगलूरू के जंगलों में ले गए। इन जंगलों में उसकी तरह कई नौजवान देश के अलग-अलग हिस्सों से और पंजाब के विभिन्न शहरों के थे।
एसपी एच शरणजीत सिंह ने बताया कि बंगलूरू के जंगलों से छूटकर आए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया विदेश जाने वाले युवकों को बंगलूरू के जंगलों में ले जाकर बंदूक की नौक पर परिजनों को फोन कराते हैं कि वह कनाडा पहुंच गए हैं और इतने रुपये एजेंटों को दे दिए जाएं। गोली के डर से युवक अपने परिजनों को कह देते थे कि वह विदेश पहुंच गए हैं और राशि एजेंटों को दे दें। इस तरह उन्हें भूखा प्यासा रखकर बंगलूरू के जंगलों में रखकर परिजनों से वसूली की जाती थी।

प्लास्टिके के बड़े लिफाफे में बंद कर मारते थे गोली
demo pic
एसपी एच ने बताया कि जिनके परिजनों को शक हो जाता था कि उनका लड़का किसी के डर के कारण झूठ बोल रहा है और वह विदेश नहीं पहुंचा है तो उस लड़के को एक बडे़ प्लास्टिक के बड़े लिफाफे में बंद कर गोली मार दी जाती थी। ताकि मृतक का खून लिफाफे में ही गिरे और उसके बाद उसे खाई में झाड़ियों के बीच में फेंक दिया जाता था। उसके सामने तीन युवकों को शूट किया गया।
गिरोह की बात लीक होने पर भागने को कहा
एसपी शरणजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित गुरप्रीत सिंह के अनुसार उसे बंगलूरू के जंगलों में वहां के गिरोह ने एक महीना भूखा प्यासा रखा और लगातार उसकी पिटाई करते रहे। उसे एक महीने में सिर्फ एक बार चावल और एक बार एक सेब दिया। बाकी वक्त उसे सिर्फ पानी देते थे। उसने कहा कि बंगलूरू के जंगलों में इस गिरोह के ही एक व्यक्ति ने उसे वहां से भगा दिया। क्योंकि वहां इस गिरोह की बात लीक होने की सूचना गिरोह के लोगों को मिल गई थी। वह बड़ी मुश्किल से बंगलूरू से दिल्ली आया और फिर वापस बरनाला पहुंचा।
आठ आरोपियों में से छह पंजाब के
एसपीएच शरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जबकि थाना रूडेके कलां के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी काहनेके जिला बरनाला के बयान पर गुरप्रीत सिंह निवासी कनाडा, रणजीत सिंह निवासी मोगा, सुखप्रीत सिंह निवासी गांव ठीकरीवाला जिला बरनाला, सागर सिंह निवासी अमृतसर, चौधरी निवासी दिल्ली, गुरपाल सिंह निवासी बरनाला, अनमोल शर्मा निवासी तपा और हनी शर्मा निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि मामले में रणजीत सिंह मोगा व सुखप्रीत सिंह रिंकू ठीकीरावाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जंगल के बाहर तीन कोठियां, इसी में रहते थे आरोपी
demo pic
जंगल के बाहर तीन कोठियां हैं। आरोपी खुद इन्हीं कोठियों में रहते थे। पीड़ितों की निगरानी के लिए कुछ मुस्लिम लोग रखे हुए थे। जिन पीड़ितों के परिजन आरोपियों के खाते में पैसे डाल देते थे, उन्हें छोड़ने के बजाय भूखा प्यासा रखा जाता था। बीच में एक दो बार परिजनों से बात करा दी जाती थी कि वह कनाडा में ठीक हाल में हैं। जो विरोध करता था उसे मारकर फेंक देते थे। पीड़ित के अनुसार जब वह छूटकर भागा था तो कुल आठ लोग बंदी बनाए हुए थे। वो छूटे हैं या नहीं इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
बचाव में आए अकाली नेता को दो टूक जवाब
एसपी एच शरणजीत सिंह ने कहा कि इनके एक और साथी सुखविंदर सिंह टीनू से भी पूछताछ की जाएगी। उसको भी मामले में नामजद किया जाएगा। इसके अलावा जिस व्यक्ति ने पीड़ित गुरप्रीत सिंह को बरनाला में चार महीने छुपाकर रखा, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में नामजद आरोपी के पीछे शुक्रवार को अकाली नेता व नगर काउंसिल बरनाला के प्रधान संजीव कुमार शोरी अपने कुछ और साथियों के साथ आए। लेकिन एसपी एच शरणजीत सिंह ने दो टूक जवाब दिया कि मामला संवेदनशील है, जो भी आरोपी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।