फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ?fraud to sell a plot

प्लाट बेचने के नाम पर ठगी

Fri, 05 Sep 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
?fraud to sell a plot
यमुनानगर। प्लाट के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्लाट का ब्याना देने वाली दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी उनसे ब्याने के दो लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री करवाने से मुकर गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन वे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन



मायापुरी कॉलोनी निवासी हरीलाल और न्यू नानक नगर निवासी सुनीता ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक रिहायशी प्लाट खरीदना था। इस दौरान उनकी मुलाकात जयंत बक्शी, संजय बख्शी और कमल नयन से हुई। तीनों ने उन्हें एक प्लाट दिखाया जो उन्हें पसंद आ गया।
विज्ञापन


उन्होंने तीनों को ब्याने के रूप में 2 लाख रुपये दे दिए और बकाया राशि रजिस्ट्री के समय देने को कहा। काफी दिनों तक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई तो उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने मामले की जांच इकनामिक सैल को सौंपी। इकनामिक सेल की जांच के बाद फर्कपुर पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं तीन केस
धोखाधड़ी के आरोपी जयंत और संजय दोनों सगे भाई हैं। दोनों पर धोखाधड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दोनों भाईयों पर प्लाट दिलवाने और खरीद-फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी करने, ब्याना लेकर रजिस्ट्री न करवाने के आरोप में तीन केस फर्कपुर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed