फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 1.22 crore in the name of sending money abroad, case registered against two different companies

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 1.22 करोड़ की ठगी, दो अलग-अलग कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.22 crore in the name of sending money abroad, case registered against two different companies
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दो इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उधर, पुलिस ने बिना मंजूरी के इमिग्रेशन आफिस चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।पहले मामले में पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा कलां निवासी सतनाम सिंह ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने और कई अन्य युवकों ने सेक्टर-17 में चल रही माई इमिग्रेशन सॉल्यूशन कंपनी से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात कंपनी के मालिक विकास शर्मा के साथ हुई। उसने छह-सात युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 47 लाख 72 हजार 064 रुपये लिए मगर युवाओं को न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

पटियाला निवासी एक महिला ने बताया कि सेक्टर-17डी के एससीओ नंबर 69 में संचालित बीबी काउंसिल में उसने और कई अन्य युवकों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। उन युवकों से फर्म संचालक ने 75 लाख 14 हजार 920 रुपये ठग लिए मगर न उनका वीजा आया और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बिना मंजूरी इमिग्रेशन आफिस चलाने वाला गिरफ्तार



सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अवैध रूप से इमिग्रेशन आफिस चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव बिलासपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस टीम ने जब उसके आफिस में जाकर जांच की तो उसके पास न रजिस्ट्रेशन नंबर मिला और न ही पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed