{"_id":"58ba813e4f1c1b2e4d8306f6","slug":"fraud-of-38-thousand-by-the-nme-of-haryana-chief-minister-osd","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM का ओएसडी बताकर बनाया बेवकूफ, ठगकर कर ले गया साढ़ 38 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CM का ओएसडी बताकर बनाया बेवकूफ, ठगकर कर ले गया साढ़ 38 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर युवक को बेवकूफ बनाने और 38 हजार 500 रुपये रुपये ठगकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पंचकूला में सेक्टर-5 पुलिस थाना ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-5 के थाना एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि मामले में ठगी के आरोपी पर पहले भी धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलविंद्र नाम के आरोपी ने खुद को हरियाणा के सीएम का ओएसडी बताकर पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित ग्रेस ट्रेवल के मालिक मोहन लाल भसीन से करीब 38 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की। आरोपी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) बताकर पहले तो बंगलूरू के भाजपा नेता बलदेव सिंह का नाम लेकर 20 से 24 नवंबर 2016 को होटल की बुकिंग कराई।
इसके बाद आरोपी ने ग्रेस ट्रेवल एजेंसी के मालिक को धमकाकर देहरादून के दून पब्लिक स्कूल में पढ़ रही अपनी बेटी के अकाउंट में 15 हजार 500 रुपये की स्कूल फीस जमा कराई। यहां तक कि आरोपी ने तीसरी बार फोन कर ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक से पांच हजार रुपये पोस्टपेड मोबाइल का बिल भरने को कहा।
विज्ञापन
इस तरह हुआ धोखाधड़ी का शक
ग्रेस ट्रेवल एजेंसी के मालिक मोहन लाल भसीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने होटल बुकिंग का बिल सेक्टर-2 स्थित बीजेपी कार्यालय से लेने के लिए कहा था। जब उन्होंने अपने आदमी को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय से होटल का बिल लेने के लिए भेजा तो कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस नाम से बंगलूरू में उनका कोई भी नेता नहीं है।
वहीं आरोपी ने स्कूल फीस का बहाना लेकर स्टेट बैंक आफ पटियाला के खाते में जो पैसे जमा कराए थे। वह पैसे उसने चंडीगढ़ के सेक्टर-21 सी में बताए गए पते पर लेने को कहा था। वहां भी जब उनका आदमी गया तो पता चला की आरोपी ने गलत पता दिया था।