फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fppca charge, electricity department, fuel and power changecut adjustment service, chandigarh,

दो लाख कंज्यूमर्स पर बिजली विभाग की दोहरी मार, वसूला जाएगा ये चार्ज

Sat, 23 Jul 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
fppca charge, electricity department, fuel and power changecut adjustment service, chandigarh,
बिजली का मीटर
चंडीगढ़ के दो लाख उपभोक्ताओं से बिजली टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद विभाग एफपीपीसीए चार्ज वसूल रहा है, लेकिन वह सब स्टेशन ठीक नहीं करवा रहा है। वहीं स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत भी अब तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। फ्यूल एंड पावर चेंजकाट एडजस्टमेंट सर्विस (एफपीपीसीए) चार्ज जुलाई के बिल तक लोगों से वसूल लिया जाएगा। बिजली विभाग यह चार्ज जनवरी से मार्च तक वसूल करेगा। यह अब लोगों के बिल में जुड़कर जाने लगा है। बिजली विभाग की ओर से जेईआरसी की हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। यह बिल डोमेस्टिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डोमेस्टिक कैटेगरी में यह बिल 0 से 150 यूनिट तक 74 पैसे लगेगा। वहीं 151 से 400 यूनिट तक 1.26 रुपये लगेगा। वहीं 400 से अधिक यूनिट पर यह 1.29 रुपये तक वसूल किया जाएगा। वहीं कामर्शियल कैटेगरी में यह चार्ज 0से 150 यूनिट तक 1.43रुपये, 151 से 400 यूनिट तक 1.54 रुपये,  400 से अधिक यूनिट तक 1.78 रुपये लग रहा है। यह बिलो में जुड़कर आ रहा है। इस कारण लोगों का बिल बढ़कर आ रहा है। वहीं बिजली की प्रति यूनिट 2.30 प्रति यूनिट से बढ़कर 2.55 यूनिट हो गया है। 2.55  प्रति यूनिट मेंयह चार्ज जुड़ने के बाद बिजली का बिल 4 रुपये यूनिट पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग अपने 700 करोड़ घाटे को पूरा करने केलिए जतन किया गया है, लेकिन स्मार्ट ग्रिड सब स्टेशन नहीं बनाया जा सका है। यह सब स्टेशन 9 साल पहले बनाए जाने के दावे किए गए थे  लेकिन यह अभी तक नहीं बनाए गए हैं। इसी कारण शहर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। वहीं स्मार्ट मीटर भी 30 हजार लगाए जाने के दावे किए गए थे। इस पर भी काम नहीं शुरू हो पाया है। सेक्टर - 35, 33, 40 ,41, 42 सहित कई सेक्टरो में शनिवार को 2 से 5 बजे तक बिजली गुल रही है।


चंडीगढ़ प्रशासन के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह का कहना है कि बिजली विभाग की व्यवस्था को जल्द ही दुरूस्त किया जाएगा। यह एफपीपीसीए चार्ज अप्रैल में हुई जेईआरसी की मीटिंग में निश्चित किया गया है। इसलिए यह उपभोक्ताओं से लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed