{"_id":"62526e2b4e0e4a4b3e3937df","slug":"four-time-former-mla-nirmal-singh-decided-to-give-up-three-pensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चार बार के पूर्व विधायक निर्मल सिंह छोड़ेंगे तीन पेंशन, कुछ दिन पहले ही हुए थे आप में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: चार बार के पूर्व विधायक निर्मल सिंह छोड़ेंगे तीन पेंशन, कुछ दिन पहले ही हुए थे आप में शामिल
Sun, 10 Apr 2022 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 AM IST
सार
निर्मल सिंह ने कहा कि वर्तमान में उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये पेंशन मिलती है। यह चार कार्यकाल की है। वह पूर्व विधायकों की पेंशन पर पंजाब सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं, बदलने आई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते पूर्व विधायक निर्मल सिंह।
- फोटो : twitter
विस्तार
आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके चार बार के पूर्व विधायक निर्मल सिंह ने तीन पेंशन छोड़ने का निर्णय लिया है। वह एक ही कार्यकाल की पेंशन लेंगे। उन्होंने पंजाब की तरह हरियाणा में भी पूर्व मंत्रियों, विधायकों के लिए एक ही पेंशन का प्रावधान होने की मांग की है। वह अपने पेंशन छोड़ने के निर्णय से पत्र लिखकर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाएंगे। हरियाणा में पेंशन छोड़ने वाले वह पहले पूर्व विधायक हैं।
विज्ञापन
निर्मल सिंह ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की। इस दौरान आप के राज्य सभा सांसद व हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। निर्मल सिंह ने कहा कि वर्तमान में उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये पेंशन मिलती है। यह चार कार्यकाल की है। वह पूर्व विधायकों की पेंशन पर पंजाब सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं, बदलने आई है।
विज्ञापन
दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में अभी जो जितनी बार का विधायक, उतनी बार पेंशन का प्रावधान है, जबकि पंजाब सरकार ने इसे बदलकर एक पेंशन देने का फैसला किया है। यह एक साफ सुथरी सरकार ही कर सकती है। हरियाणा सरकार को भी एक पेंशन की नीति लागू करनी चाहिए। इससे करोड़ों रुपये बचेंगे। सरकार इस राशि को प्रदेश में गरीब लोगों की योजनाओं में खर्च कर सकती है।
विज्ञापन
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 में हरियाणा में पूर्व विधायकों को पेंशन के रूप में करीब 23 करोड़ रुपये दिए गए, जो 2021 में यह बढ़कर साढे़ 30 करोड़ रुपये हो चुके हैं। सरकार को इस राशि की बचत करनी चाहिए। प्रदेश के अन्य विधायक भी इस मुद्दे पर हमारे साथ आएं। याद रहे कि निर्मल सिंह नग्गल विधानसभा सीट से विधायक रहे। उन्होंने दो बार मंत्री पद भी संभाला।