{"_id":"6952e70e89edb1693905cc3f","slug":"four-specially-abled-athletes-won-five-medals-chandigarh-news-c-16-pkl1049-909989-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार विशेष-दिव्यांग एथलीटों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार विशेष-दिव्यांग एथलीटों ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार विशेष-दिव्यांग एथलीटों ने धनबाद (झारखंड) में आयोजित नेशनल साइक्लिंग चैंपियनशिप में पांच पदक जीत लिए। तनवीर सिंह ने दो किमी में स्वर्ण पदक, पूर्णिमा साहनी ने दो किमी इवेंट में रजत पदक, तुषार ने दो किमी इवेंट में रजत पदक, वेरोनिका चौहान ने दो रजत पदक (500 मीटर और 1 किमी) जीते। इनके साथ ही मोहित सचदेवा ने चार किमी में 5वां स्थान और 2 किमी में 6वां स्थान, प्रिंस ने 6वां स्थान, कार्तिक ने 6वां स्थान हासिल किया। एसओबी चंडीगढ़ की प्रेसीडेंट दिलप्रीत सेखों और एसओबी चंडीगढ़ की एरिया डायरेक्टर शीतल नेगी शर्मा ने कहा कि यह सभी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा ने इनको चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया।