फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight people washed away into Patiala Ki Rao near Chandigarh

चंडीगढ़ के पास बड़ा हादसा: पटियाला की राव में आठ लोग बहे, छह को बचाया गया, पति-पत्नी अभी लापता

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
सार

दूसरी ओर एक अन्य हादसे में पटियाला की राव नदी के बहाव में एक कार भी बह गई। इसमें गांव नाडा के चार लोग सवार थे। लोगों ने कार समेत चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
Eight people washed away into Patiala Ki Rao near Chandigarh
नदी में बहती कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा से सटे पंजाब के गांव टांडा में रविवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद आठ लोग पटियाला की राव नदी में बह गए। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। दिहाड़ी करने वाले काम से छुट्टी करके गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में नदी पार करते वक्त पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ पटियाला की राव नदी में ले गया। इनमें से छह लोगों को बचा लिया गया है। जबकि एक दंपती अभी लापता है। 

विज्ञापन


गांववासियों को जब इसकी सूचना मिली तो तुरंत उन्होंने जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, एसडीएम व कानूनगो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ की टीमों की मदद से नदी में बहने वालों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


टीम के आने से पहले ही गांववालों ने गांव टांडा के रहने वाले युवक काकू को बचा लिया था। वह अभी सदमे है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं टीम ने आकर युवती मंजू (सज्जन सिंह की भतीजी) को बचा लिया। उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। वहीं गांव टांडा के पंच सज्जन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के बहाव में बही कार, चार लोगों को बचाया गया
दूसरी ओर एक अन्य हादसे में पटियाला की राव नदी के बहाव में एक कार भी बह गई। इसमें गांव नाडा के चार लोग सवार थे। लोगों ने कार समेत चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

हरियाणा की तरफ है पुलिया, पंजाब की तरफ है ढलानदार स्लैब
गांववासियों के अनुसार पटियाला की राव नदी हरियाणा की तरफ से आती है। उनकी तरफ तो पुलिया बनाई गई है लेकिन पंजाब वाले हिस्से में ढलानदार स्लैब बनाई गई है। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन फिर भी प्रशासन पुलिया बनाने के लिए ढिलमुल रवैया दिखा रहा है। पुलिया न होने के चलते स्थानीय लोग बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर नदी पार अपने काम के लिए आते-जाते हैं। 

छह जुलाई को टैक्सी बहने से पिंजौर की युवती और मुक्तसर के चालक की हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार पटियाला की राव नदी में बारिश के दिनों पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। छह जुलाई को एक टैक्सी में पटियाला की राव नदी में बारिश के बाद आए पानी में बह गई। इसमें सवार पिंजौर निवासी युवती पूजा और मुक्तसर के रहने वाले टैक्सी चालक राकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद इन दोनों के शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के गांव धनास के पास बरामद हुए थे। 

बद्दी से पीजीआई आ रही थार में बहे थे दो लोग
इस घटना के बाद 17 जुलाई को तेज बारिश के बाद नदी में पानी भरने की वजह से एक थार गाड़ी बह गई थी। इसमें बद्दी से दो लोग पीजीआई में आ रहे थे। गनीमत रही कि इन्हें गांववालों ने बचा लिया।

देर रात रेस्क्यू टीमें लौटी, गांववाले टॉर्च लेकर खुद कर रहे तलाश
गांव टांडा के पंच और उनकी पत्नी, बेटे और भतीजी पैदल नदी पार कर रहे थे तभी पानी के बहाव में बह गए। उनके बेटे को गांववालों और भतीजी को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया लेकिन दंपती का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम ने उन्हें रात 11 बजे तक तलाशा। उसके बाद नहीं मिलने पर टीम लौट गई। वहीं गांववाले खुद टॉर्च की लाइट की मदद से उन्हें तलाशते रहे।

गांव टांडा से आगे हरियाणा का गांव प्रेमपुरा है। वहां पर पटियाला की राव नदी बहती है। हरियाणा सरकार की तरफ पुलिया बनी, परंतु पंजाब सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। - सज्जन सिंह, सरपंच, टांडा, ब्लॉक माजरी।

राहत व बचाव कार्यों की टीम ने युवती मंजू को रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया है। बाकी लोगों को भी रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया जाएगा। - करमजीत सिंह, नायब तहसीलदार, ब्लॉक माजरी।

मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार व कानूनगो को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। राहत व बचाव कार्यों के लिए टीमें भी मौजूद हैं और लापता हुए लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। - रविंदर सिंह, एसडीएम, खरड़।

हमारे इलाके में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही है। प्रशासन से यहां कई बार पुलिया बनाने की गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी अपने कमरों से निकलकर मौके पर जायजा लेने नहीं आते हैं। - सुच्चा सिंह, पंच, गांव काने का बाड़ा, पंजाब ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed