चंडीगढ़ के शुभ नहीं रहा 2025: चार दिन में चार सड़क हादसे, मासूम समेत चार की गई जान, पांच महीने में 30 की मौत
साल 2025 के शुरुआती चार दिनों में चंडीगढ़ में चार सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में चार लोगों की जान भी जा चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में पांच ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इन पांच जगहों पर अधिकतर लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया साल 2025 चंडीगढ़ के लोगों के लिए शुभ नहीं रहा है। क्योंकि शहर के शुरुआती चार दिनों में चार अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 10 साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार सवार 10 साल के अमे वर्मा की मौत हो गई। अमे घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने इस मामले में अमे के पिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। हादसे में हेड इंजरी होने के चलते 10 साल की बच्चे की मौत हो गई। अमें के दादा-दादी विदेश में रहते हैं। उनकी मां सेक्टर-17 पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी करती हैं। उनके पिता का खुद का बिजनेस है। हादसे के वक्त अवेक वर्मा जीरकपुर में अपने ससुराल से वापस सेक्टर 27 स्थित आपके घर लौट रहे थे।
वहीं, बढहेड़ी चौक के पास शुक्रवार देर रात स्लिप रोड पर बस चालक फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसमें मोहाली के सेक्टर 70 के रहने वाले 28 साल के डिंपल की मौत हो गई। पुलिस ने न्यू पटियाला बस सर्विस के चालक के खिलाफ केस दर्ज का लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि डिंपल मूलरूप से पंजाब के तलवंडी साबो का रहने वाला था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे डिंपल मोहाली की तरफ से आ रहा था। वह बढहेड़ी चौक पर सेक्टर 55 की तरफ जाने वाली स्लिप रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक बस चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने उसे सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो है। पुलिस ने लाइट पॉइंट पर लगे कैमरे की मदद से बस का नंबर नोट कर चालक की पहचान की।
नए साल की शुरुआत में जीरकपुर के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़-जीरकपुर रोड पर हल्लोमाजरा के नजदीक नर्सरी के पास स्लिप रोड पर हुआ। बाइक सवार मनीष और पवन नया साल मनाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिर में चोट लगने से मनीष की मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
बीते 2 जनवरी को सेक्टर 17/18 लाइट पॉइंट के पास वीरवार सुबह हादसे में मिल्क कॉलोनी धनास निवासी 20 वर्षीय राजमणि तिवारी की मौत हो गई। वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे मोटरसाइकिल पर एक ऑर्डर देने के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक बाइक फिसल गई। वह सड़क पर नीचे गिरा गया और उसका हेलमेट निकल गया। उसका सिर सड़क किनारे साइन बोर्ड से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ट्रैफिक पुलिस ने चिह्नित किए पांच ब्लैक स्पॉट
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में पांच ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इन पांच जगहों पर अधिकतर लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। इसमें एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट, कलाग्राम लाइट पॉइंट और शास्त्री नगर लाइट पॉइंट शामिल हैं।
पांच महीनों में हुए 90 सड़क हादसों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत
चंडीगढ़ में 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक 84 सड़क हादसे हुए। अब तक 90 सड़क हादसे हो चुके हैं। 30 सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि साल 2022 में 237 सड़क हादसे हुए थे। इनमें से 79 सड़क हादसों में 83 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 203 लोग घायल हो गए थे। साल 2023 में 182 सड़क हादसों में 68 लोगों की जान गई थी, जबकि 118 सड़क हादसों में 171 लोग घायल हो गए।
सबसे ज्यादा पैदल और साइकिल पर चलने वालों की गई जान
साल 2022 में पैदल चलने वाले 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, साइकिल पर चलने वाले 12 और 40 दोपहिया वाहन चालक जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 2 रिक्शा और रेहड़ी चालक, पांच ऑटो सवार, कार और जीप सवार एक की मौत हुई। वहीं अगर बात करें साल 2023 कि तो पैदल चलने वाले 28, साइकिल सवार 12, दोपहिया वाहन पर चलने वाले 21, ऑटो सवार एक, कार्ड जीप सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी है।