फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four new coronavirus positive cases found in Panipat in last 48 hours

48 घंटे में पानीपत में कोरोना के चार नए मामले, स्वास्थ्यकर्मी और दिल्ली पुलिस का सिपाही भी संक्रमित

Fri, 24 Apr 2020 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/थर्मल ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/थर्मल ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Apr 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four new coronavirus positive cases found in Panipat in last 48 hours
मोहल्ले को प्रशासन ने किया सील। - फोटो : अमर उजाला

जिले में पिछले 48 घंटे में कोरोना के चार नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन में अपनी एएसआई बहन से मिलने आया दिल्ली का 25 वर्षीय सिपाही भाई कोरोना का पॉजिटिव मिला है। सूरज निवासी खूबडू दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह गुरुवार को अपनी गाड़ी से बहन के पास आया था। 

विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके सैंपल लेकर उसे आयुष्मान अस्पताल में क्वारंटीन किया था। शुक्रवार शाम 4 बजे उसकी सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव मिला। पुलिस लाइन को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। दो डॉक्टरों की टीमें उसकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मी के परिवार के लोगों के भेजे सैंपल
दत्ता कॉलोनी और धूप सिंह नगर में कोरोना के फैलने का भी भय बना हुआ है। ये तीनों केस इन कॉलोनियों से ही आए हैं। दत्ता कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य कर्मी सोनीपत स्थित अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह 22 अप्रैल को पानीपत अपने घर आया था। उससे पहले सोनीपत में उसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे। इसके बावजूद वह पानीपत आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के बीच बैठकर ताश पत्ती खेली, काफी लोगों से मिलता रहा। हुक्का भी पीया। यहां तक की परिवार के लोगों को दूध की खीस भी अपने हाथों से बनाकर खिलाया। स्वास्थ्य विभाग ने इस कॉलोनी को सील कर दिया है। पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज किया गया। यहां के 260 लोगों को क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी की मां, पिता व भाई समेत परिवार के 11 लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां इनकी जांच के बाद सैंपल लिए गए हैं। इनके सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आएगी।

धूप सिंह नगर को किया गया सील

वहीं दूसरी ओर धूप सिंह नगर में मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद महिला के पति, तीनों बच्चों व सास ससुर को भी सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगाया गया। इनके सैंपल भी लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के 50 कर्मचारियों ने तीन घंटे की कड़ी मेहतन के बाद वहां सैनिटाइज कराया और लोगों की स्क्रीनिंग कराई। यहां पर 350 लोगों को होम क्वारंटीन कर कॉलोनी को सील कर दिया है। परिवार के सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आएगी। घर से अस्पताल लाने के दौरान महिला की सास ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और अस्पताल पहुंचाया।

महिला ऑटो में गई थी नरेला मदरसे में
धूप सिंह नगर निवासी 14 वर्षीय छात्र नरेला में मदरसे में पढ़ता है। मां-बेटे को लेने के लिए ऑटो में अपने पति के साथ 19 मार्च की रात को गई थी। ये यहां पर 21 मार्च तक रूके और 22 मार्च को सुबह अपने घर आए गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी। इसके बाद इनके सैंपल लेकर इनको आयुष्मान अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया था। इनके पॉजिटिव आने के बाद महिला की सास ने घर से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मदद से उसको पकड़ लिया गया। परिवार के तीन बच्चों समेत छह लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

सोनीपत के स्वास्थ्य कर्मी से बढ़ा दत्ता कॉलोनी में खतरा

सोनीपत के सिविल अस्पताल में कार्यरत दत्ता कालोनी निवासी स्वास्थ्य कर्मी की आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी थी। डॉक्टरों ने 22 अप्रैल को एतियातन तौर पर सैंपल लिए। सैंपल देने के बाद वो दत्ता कॉलोनी में अपने घर आ गया था। घर आने के बाद वो लगभग 20-25 लोगों के संपर्क में भी आया। । परिवार के 11 लोगों के साथ संपर्क में रहा। पड़ोस में जाकर भैंस को टीका भी लगाया था। ऐसे में पूरी कॉलोनी के लोगों ने अपनी जांच की मांग की है। 23 अप्रैल को वो कोरोना का पॉजिटिव मिला।

अस्पताल प्रबंधन की चूक, क्यों दी घर जाने की अनुमति
इस पूरे मामले में सोनीपत सिविल अस्पताल प्रबंधन की चूक सामने आ रही है। जब उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे तो उसे घर जाने की अनुमित क्यों दी। अगर उसे घर जाने की अनुमति ना मिलती तो वो इतने लोगों के संपर्क में नहीं आता। ये लापरवाही परिवार व दत्ता कॉलोनी के लोगों पर भारी पड़ सकती है।

नए केस मिले एसिमटोमैटिक
जो नए केस सामने आए है, सभी एसिमटोमैटिक है। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। सिर्फ महिला के गले में हल्की खरास थी। एसिमटोमैटिक केस काफी खतरनाक माना गया है, क्योंकि इसमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देते और पीड़ित लगातार लोगों से मिलता रहता है। इससे पहले करनाल का प्रकाश भी एसिमटोमैटिक था। जिसकी हिस्ट्री को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया था। 

पुलिसकर्मी बहन से मिलने आया युवक मिला कोरोना पॉजिटिव- डॉ. वर्मा
अब तक 476 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। शुक्रवार को 31 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 35 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी पेडिंग हैं। पुलिस लाइन में अपनी बहन एएसआई से मिलने आया खूबडू निवासी सिपाही भाई कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक के परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। दत्ता कॉलोनी व धूप सिंह नगर को सील कर दिया गया है। वहां लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है। डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed