फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   four judicial officers of haryana transfered by punjab haryana highcourt

4 न्यायिक अफसर किए गए इधर से उधर, देखिए कौन कहां गया?

Mon, 12 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
four judicial officers of haryana transfered by punjab haryana highcourt
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किए हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, औद्योगिक न्यायाधिकरण फरीदाबाद के पीठासीन अधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा सांगला को अंबाला में औद्योगिक न्यायाधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अंबाला औद्योगिक न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेदपाल गुप्ता को फरीदाबाद में औद्योगिक न्यायाधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


हिसार की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक को हिसार में फैमिली कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अंबाला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश सिंह को हिसार में अलका सिंह के स्थान पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed