{"_id":"5ecd53928ebc3e906b602943","slug":"four-employees-suspended-in-citco-chandigarh-news-pkl37630061","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सिटको में चार कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, कमेटी बोली- एक तरफा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सिटको में चार कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, कमेटी बोली- एक तरफा कार्रवाई
Wed, 27 May 2020 01:27 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सिटको) प्रबंधन ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि चारों कर्मचारियों पर सिटको विरोधी गतिविधि में संलिप्त रहने का आरोप है। सस्पेंड कर्मचारियों पर बुधवार को चार्ज बनाए जाएंगे। सस्पेंशन की अवधि से छह माह तक कर्मचारियों की 50 प्रतिशत तनख्वाह काटी जाएगी। साथ ही किसी प्रकार के मिलने वाले लाभों से भी वंचित रखा जाएगा।
सिटको प्रबंधन के अनुसार सस्पेंड हुए चारों कर्मचारियों की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। प्रबंधन इन शिकायतों की गोपनीय तरीके से जांच करा रहा था। कुछ मामलों में चारों कर्मचारियों की संलिप्तता मिली है। प्राथमिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर प्रबंधन ने सस्पेंशन की कार्रवाई की है। प्रेमलाल डंगवाल, राजीव कोहली, बलवीर सिंह और कुलभूषण के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।
एक तरफा कार्रवाई : कमेटी
सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सस्पेंशन की कार्रवाई को एक तरफा बताया है। कमेटी के पदाधिकारी प्रेमलाल, राजीव कोहली और बलवीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन की कुछ कारगुजारियों को कमेटी द्वारा उजागर किया गया है। प्रबंधन के अधिकारियों ने अपने को बचाने के लिए और कमेटी पर दबाव बनाने के लिए सस्पेंशन की कार्रवाई की है।