फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four died in road accidents in Patiala of Punjab

Patiala News: सड़क हादसों में दो फैक्टरी कर्मियों समेत चार की मौत, जान गंवाने वाले दो लोग बिहार के

Wed, 28 Jun 2023 06:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 06:56 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में सड़क हादसों ने चार लोगों की जान ले ली। मरने वाले में दो लोग बिहार के रहने वाले हैं। वहीं एक महिला की भी जान गई है। 

विज्ञापन
Four died in road accidents in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में फैक्टरी के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी समाना में मृत्युंजय कुमार निवासी ग्राम मालपुर तारा नगर जिला पुनिया बिहार हाल निवासी समाना ने पुलिस को बताया कि वह व उसके दो दोस्तों दीपक कुमार निवासी उस्मानपुर बिहार व सागर कुमार निवासी नौगाचिया जिला पूर्णिया बिहार के साथ जीसी पाइप फैक्टरी भवानीगढ़ रोड समाना में काम करते हैं।

विज्ञापन


देर शाम करीब सात बजे वह तीनों बाइक पर अमृतसर के गांव चक के पास जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक कुमार व सागर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृत्युंजय कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरे केस में दविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ रायल सिटी कराला जिला मोहाली की ओर से थाना बनूड़ पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी पत्नी बेअंत कौर अपनी सहेली दीक्षा के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव खलौर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बेअंत कौर की मौत हो गई, जबकि दीक्षा को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे केस में अमनदीप सिंह निवासी हीरा महल नाभा ने थाना पसियाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे फोन पर किसी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उसके भाई प्रभदीप सिंह की स्कूटी को धबलान के पास टक्कर मार दी। हादसे में प्रभदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इन दोनों मामलों में भी अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed