{"_id":"5d756cf88ebc3e014c4b4e1a","slug":"four-bullets-shot-on-man-who-is-going-to-take-feed-from-the-field-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से हरा चारा लेने जा रहे युवक पर दागी चार गोलियां, पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत से हरा चारा लेने जा रहे युवक पर दागी चार गोलियां, पीजीआई रोहतक रेफर
Mon, 09 Sep 2019 02:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
गांव बुडायन में खेतों से हरा चारा लेने जा रहे एक युवक पर रास्ते में आपस में लड़ रहे चार युवकों ने गोली दाग दीं। आरोपियों ने युवक पर चार गोलियां चलाईं। दो गोली युवक की टांग में लगी तो दो हाथ में लग है। आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक के साथी ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव बुडायन निवासी जसबीर व राममेहर रविवार शाम को साढ़े छह बजे बाइक पर अपने खेत से हरा चारा लेने के लिए जा रहे थे। जब दोनों बुडायन तथा भौंगरा गांव के पास से गुजर रही नहर पर पहुंचे तो इन्हें कुछ युवकों का शोर सुनाई दिया। दोनों जब बाइक से उतरकर गए तो उन्होंने देखा कि चार युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। जब जसबीर युवकों के नजदीक पहुंचा तो उनमें से एक युवक ने जसबीर पर कट्टे से चार गोलियां दाग दी। इन में से दो गोली जसबीर की टांग में तथा दो गोली बाजू में लगी।
विज्ञापन
राममेहर को जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह जसबीर के पास पहुंचा और आरोपियों को ललकारा। आरोपी मौके पर बाइक आदि छोड़कर फरार हो गए। राममेहर जसबीर को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस भी नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने जसबीर की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर गांव बुडायन निवासी लीला को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन