फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fosva held a meeting to save houses

फोसवा ने अपने मकानों को बचाने की मांग को लेकर की सभा

Wed, 04 Mar 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fosva held a meeting to save houses
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) और प्रोग्रेसिव रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 40 के सहयोग से मंगलवार को सेक्टर 40 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के खिलाफ एक सभा की। यह सभा ‘मकान बचाओ अभियान’ के अंतर्गत की गई। बैठक में शामिल लोगों ने सीएचबी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लोग सीएचबी की ओर से नोटिस भेजे जाने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि वे जरूरत के अनुसार ही मकानों में बदलाव किए हैं। फोसवा के प्रधान वीएन शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग है कि वन टाइम सेटलमेंट की जाए। मकान ढहाने की प्रक्रिया बंद हो। हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस भेजना बंद किया जाए। वीएन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी करके परेशान किया जा रहा है। जब लोगों ने अपने घरों में जरूरत के अनुसार बदलाव किए थे, उस समय हाउसिंग बोर्ड कहां था।
विज्ञापन

यदि लोगों ने कुछ छोटा-मोटा काम बिना अनुमति के किया है तो उस समय जो हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी तैनात थे तो उन पर भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। अब 25-30 वर्ष के बाद लोगों के मकान तोड़ कर उन्हें उजाड़ा जा रहा है। तरसेम शर्मा प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर 40 बी ने मांग की कि हाउसिंग बोर्ड न्यूनतम रेट पर पैसे लेकर सभी जरूरत के हिसाब से की गई तबदीली को नियमित कर दे। फोसवा के महासचिव दीदार सिंह ने मांग की कि इस समय लोग जो छोटे मकानों में रह रहे हैं वह न तो पेनल्टी भरने में और न ही मकानों को तोड़ कर दुबारा बनाने में सक्षम हैं। आरडब्ल्यूए सेक्टर 40 ए के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि लोगों का अपने घरों से बाहर आने का समय आ गया है। मीटिंग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हों, तभी हम सभी को कामयाबी मिलेगी। बीपी अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली गृह मंत्रालय को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके लिए एक ज्ञापन तैया किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग मे एसआर बाली, केएल शर्मा, आरपी शर्मा, इंदरजीत सिंह, केआर निझावन, जनक राज, केएस चुघ, अजैब सिह, बलबीर भारद्वाज, रमेश दुबे, एसके खोसला, एमआर भाटिया, जगतार सिंह, आरडी शर्मा, ब्रजेश जोशी, एचएस चोपड़ा के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed