{"_id":"2fc74af529e5036af1e03905ab3890d7","slug":"former-woman-minister-of-haryana-died-from-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से हरियाणा के पूर्व महिला मंत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से हरियाणा के पूर्व महिला मंत्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से पूर्व मंत्री मीना मंडल की मौत हो गई। वे कई दिन से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दाखिल थी। रात नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार करनाल में किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से मीना मंडल को बुखार आ रहा था। ऐसे में पहले उन्होंने करनाल के निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। वे अस्पताल में दाखिल भी रहीं, लेकिन आराम नहीं होने के कारण उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन यहां भी उनकी हालत लगातार बिगड़ी गई और उनको पीलिया भी हो गया। बुधवार रात नौ बजे अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए शोक जताया।
विज्ञापन
बता दें कि मीना मंडल वर्ष 2005 में जुंडला विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक बनी थी। हुड्डा सरकार में उन्होंने सहकारिता एवं पुरातात्विक विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को उनका करनाल में संस्कार किया जाएगा। उधर, उनकी मौत से परिवार जनों के साथ साथ उनके समर्थकों में भी मातम है।