फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former state president of Haryana Congress Kumari Selja has been made a member of CWC

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा बनीं सीडब्ल्यूसी की सदस्य

Thu, 23 Jun 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

हरियाणा से कुलदीप बिश्नोई सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य थे, लेकिन बगावत के कारण उन्हें बीते दिनों सभी पदों से हटा दिया गया था। कांग्रेस कार्यसमिति में सभी बड़े दिग्गज शामिल हैं। 

विज्ञापन
Former state president of Haryana Congress Kumari Selja has been made a member of CWC
kumari selja - फोटो : A

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में सदस्य नियुक्त की गई हैं। आलाकमान ने उन्हें सबसे प्रमुख समिति में स्थान देकर हरियाणा में संतुलन बिठाने का काम किया है। अप्रैल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद सैलजा के पास संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं थी।

विज्ञापन


आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य पद से बीते दिनों हटाया जा चुका है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद आलाकमान ने उन पर कार्रवाई की थी। सैलजा दो साल से अधिक समय तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहीं। 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ठन गई थी। उसके बाद दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा। हुड्डा ने सैलजा को प्रदेश में संगठन खड़ा ही नहीं करने दिया।
विज्ञापन


हुड्डा खेमे के विधायक सैलजा को हटाने के लिए लामबंद रहे। हुड्डा को प्रदेश में फ्री हैंड देने के लिए अनेक बार आलाकमान स्तर पर दस्तक दी गई। अंतत: सैलजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद हुड्डा खेमे के उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी नियुक्ति पर सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी। पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करती रहेंगी। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed