फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former SSP Naunihal singh will study in goverment school

पूर्व एसएसपी पढ़ाएंगे सरकारी स्कूल में, सांझा करेंगे जीवन के अनुभव

Wed, 09 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
former SSP Naunihal singh will study in goverment school
पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में वालंटियर के तौर पर पढ़ाने के लिए रिटायर्ड आईएएस,आईपीएस, रिटायर्ड जज, बैंक अधिकारियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। नई सूची मे चडीगढ़ के पूर्व  एसएसपी नौनिहाल सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन


पहली सूची में प्रशासन की ओर से 74 लोगों के नाम घोषित किए गए थे। जिसमें पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और एसके सेतिया सहित कई रिटायर्ड पुलिस और आर्मी अधिकारी भी शामिल थे। 
विज्ञापन

जानकारी अनुसार इस मुहिम में ट्राइसिटी के कई आला अधिकारियों ने भी जुड़ने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा सचिव की ओर से करीब 50 नए लोगों की लिस्ट को अप्रूवल दी गई है। जोकि शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। इस लिस्ट में चंडीगढ़ में एसएसपी रह चुके आईपीएस अधिकारी नौनिहाल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से 50 नए नामों को दी मंजूरी

former SSP Naunihal singh will study in goverment school
school - फोटो : File Photo
सेक्टर-16 चंडीगढ़ में रहने वाले नौनिहाल सिंह ने सरकारी स्कूलों में ज्योग्राफी पढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। ज्योग्राफी और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में एमए नौनिहाल सिंह ने सेक्टर-16,8,10,18 और 15 के स्कूलों का विकल्प चुना है। 

नई लिस्ट में चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी(एकेडमिक) के डायरेक्टर सीनियर एडवोकेट बलराम गुप्ता का नाम शामिल हैं। गुप्ता ने कम्यूनिकेशन स्किल पढ़ाने का विकल्प दिया है।  कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज से रिटायर्ड कमिश्नर और सेक्टर-11 चंडीगढ़ निवासी सतेंद्रजीत सिंह को भी पढ़ाने के लिए चुना गया है। लिस्ट में शामिल अन्य नामों में पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड डीजीएम सुरेंद्र अरोड़ा, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर जरनैल सिंह भी शामिल हैं। जीसीजी-11 में शिक्षिका डा.वंदना गुप्ता को गणित पढ़ाने के लिए चुना गया है।

 जानकारी अनुसार सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज प्रिंसिपल अगनीश ढिल्लों और 14 अन्य शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए चुना गया है। शिक्षा विभाग के पास काफी युवाओं ने भी पढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन शिक्षा विभाग ऐसे युवाओं का इंटरव्यू के बाद ही चयन किया जाएगा। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि इस मुहिम को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed