{"_id":"5822246b4f1c1b8553b39273","slug":"former-ssp-naunihal-singh-will-study-in-goverment-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसएसपी पढ़ाएंगे सरकारी स्कूल में, सांझा करेंगे जीवन के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसएसपी पढ़ाएंगे सरकारी स्कूल में, सांझा करेंगे जीवन के अनुभव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में वालंटियर के तौर पर पढ़ाने के लिए रिटायर्ड आईएएस,आईपीएस, रिटायर्ड जज, बैंक अधिकारियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। नई सूची मे चडीगढ़ के पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह का नाम शामिल है।
पहली सूची में प्रशासन की ओर से 74 लोगों के नाम घोषित किए गए थे। जिसमें पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और एसके सेतिया सहित कई रिटायर्ड पुलिस और आर्मी अधिकारी भी शामिल थे।
जानकारी अनुसार इस मुहिम में ट्राइसिटी के कई आला अधिकारियों ने भी जुड़ने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा सचिव की ओर से करीब 50 नए लोगों की लिस्ट को अप्रूवल दी गई है। जोकि शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। इस लिस्ट में चंडीगढ़ में एसएसपी रह चुके आईपीएस अधिकारी नौनिहाल सिंह भी शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से 50 नए नामों को दी मंजूरी
school
- फोटो : File Photo
सेक्टर-16 चंडीगढ़ में रहने वाले नौनिहाल सिंह ने सरकारी स्कूलों में ज्योग्राफी पढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। ज्योग्राफी और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में एमए नौनिहाल सिंह ने सेक्टर-16,8,10,18 और 15 के स्कूलों का विकल्प चुना है।
नई लिस्ट में चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी(एकेडमिक) के डायरेक्टर सीनियर एडवोकेट बलराम गुप्ता का नाम शामिल हैं। गुप्ता ने कम्यूनिकेशन स्किल पढ़ाने का विकल्प दिया है। कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज से रिटायर्ड कमिश्नर और सेक्टर-11 चंडीगढ़ निवासी सतेंद्रजीत सिंह को भी पढ़ाने के लिए चुना गया है। लिस्ट में शामिल अन्य नामों में पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड डीजीएम सुरेंद्र अरोड़ा, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर जरनैल सिंह भी शामिल हैं। जीसीजी-11 में शिक्षिका डा.वंदना गुप्ता को गणित पढ़ाने के लिए चुना गया है।
जानकारी अनुसार सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज प्रिंसिपल अगनीश ढिल्लों और 14 अन्य शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए चुना गया है। शिक्षा विभाग के पास काफी युवाओं ने भी पढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन शिक्षा विभाग ऐसे युवाओं का इंटरव्यू के बाद ही चयन किया जाएगा। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि इस मुहिम को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।